Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Apr, 2026 ♦ 12:14 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA का सीट बंटवारा : भाजपा और जदयू को 101-101 सीटें
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA का सीट बंटवारा : भाजपा और जदयू को 101-101 सीटें

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurOctober 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी है। इसके तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (यूनाइटेड) यानी जदयू को 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ने का अवसर मिला है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं, जबकि राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिला है।

    भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि एनडीए परिवार ने सभी दलों की सहमति से सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का बंटवारा पूरा किया। उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का स्वागत किया है और सभी सदस्य बिहार में फिर से एनडीए सरकार बनाने के लिए पूरी तैयारी में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बिहार चुनाव के लिए भाजपा मुख्यालय में मुख्य चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में शामिल होने पहुंचे।

    लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए परिवार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सीट बंटवारा सौहार्दपूर्ण तरीके से पूरा किया है। उन्होंने कहा, “बिहार तैयार है, फिर से एनडीए सरकार। इस बार पूरा दम के साथ, ‘बिहार पहले – बिहारी पहले’।“

    हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सीट बंटवारे पर संयमित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें जितनी सीटें दी गई हैं, वह उन्हें स्वीकार है और उन्हें इसमें संतुष्टि है। मांझी ने याद दिलाया कि संसद में उन्हें केवल एक सीट मिली थी, तब भी उन्होंने कोई नाराजगी नहीं जताई थी। एनडीए के इस बंटवारे के साथ ही बिहार में चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं और सभी दल अपनी-अपनी रणनीतियों पर काम शुरू कर चुके हैं।

    सीटों का बंटवारा इस प्रकार है:

    • भाजपा: 101
    • जदयू: 101
    • लोजपा (रामविलास): 29
    • रालोमो: 06
    • हम: 06

    हम एनडीए (NDA) परिवार ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सीटों का बंटवारा पूरा किया है।

    🔹 BJP : 101
    🔹 JDU : 101
    🔹 LJP (R) : 29
    🔹 RLM : 06
    🔹 HAM : 06

    बिहार है तैयार —
    फिर से NDA सरकार,
    इस बार पूरे दम के साथ #BiharFirstBihariFirst के साथ!#NDA…

    — युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 12, 2025

    Also Read झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय की मां का निधन, अंतिम संस्कार कल

    NDA seat sharing for Bihar Assembly Elections 2025: BJP and JDU to get 101 seats each बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए NDA का सीट बंटवारा : भाजपा और जदयू को 101-101 सीटें
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसांसद खेल महोत्सव में बिछी शतरंज की विसात, दर्जनों खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर
    Next Article BREAKING : कुख्यात सुजीत सिन्हा गैंग के साथ रांची पुलिस की मुठभेड़, आफताब को लगी गो’ली

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : CRPF कैंप हमले के आरोपी पर NIA का शिकंजा, जैश सहयोगी की संपत्तियां जब्त

    April 22, 2026
    झारखंड

    धनबाद: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, सम्मान शिविर आयोजित करने की मांग

    April 22, 2026
    बिहार

     बिहार में सड़कों-पुलों का काम तय समय में पूरा होगा, विभाग ने दिए सख्त निर्देश

    April 22, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : CRPF कैंप हमले के आरोपी पर NIA का शिकंजा, जैश सहयोगी की संपत्तियां जब्त

    April 22, 2026

    धनबाद: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, सम्मान शिविर आयोजित करने की मांग

    April 22, 2026

    पृथ्वी दिवस पर मुरहू में जागरूकता अभियान, छात्राओं को सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी

    April 22, 2026

     बिहार में सड़कों-पुलों का काम तय समय में पूरा होगा, विभाग ने दिए सख्त निर्देश

    April 22, 2026

    रांची में स्वदेशी और कला का महाकुंभ: ‘सांसद सांस्कृतिक महोत्सव’ में 150 नि:शुल्क स्टॉल का मौका, 1 मई से होगा आगाज़

    April 22, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.