Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»राज्यपाल गंगवार ने किया डाक टिकट का विमोचन, कहा- मारू जी का जीवन प्रेरणा का स्रोत
    झारखंड

    राज्यपाल गंगवार ने किया डाक टिकट का विमोचन, कहा- मारू जी का जीवन प्रेरणा का स्रोत

    Team JoharBy Team JoharOctober 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राज्यपाल गंगवार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के राजभवन में आज एक भावपूर्ण समारोह में स्वर्गीय सीताराम मारू के जीवन और योगदान पर आधारित स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया गया। इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

    भारतीय डाक विभाग द्वारा जारी इस डाक टिकट को सीताराम मारू की जन्म शताब्दी के अवसर पर जारी किया गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि सीताराम मारू समाज, संस्कृति और राष्ट्र सेवा के प्रतीक थे। उनका पूरा जीवन देश और समाज के लिए समर्पित रहा।

    राज्यपाल ने मारू जी के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने ‘मारवाड़ी सहायक समिति’ और ‘नागरमल मोदी सेवा सदन’ की स्थापना कर समाज सेवा के क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभाई। ‘संस्कृति विहार’ के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा और ग्राम विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रेरणा से उन्होंने ‘रांची एक्सप्रेस’ और ‘जय मातृभूमि’ जैसे राष्ट्रवादी समाचार पत्रों की शुरुआत की, जो समाज को जागरूक करने और राष्ट्रभक्ति का संदेश फैलाने में सहायक बने।

    धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक समर्पण का प्रतीक बुंडू (रांची) स्थित सूर्य मंदिर भी मारू जी के योगदान से जुड़ा है, जिसे उन्होंने बनवाया था। यह आज झारखंड का एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल बन चुका है।

    राज्यपाल ने कहा कि सीताराम मारू का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है और यह डाक टिकट उनके कार्यों को याद रखने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।

    समारोह में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, स्वर्गीय सीताराम मारू के परिजन, भारतीय डाक विभाग के अधिकारी और कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

    Also Read : चिराग पासवान की पार्टी ने NDA से की 26 सीटों की मांग, सियासी खींचतान बढ़ने की संभावना…

    जय मातृभूमि झारखंड समाचार डाक टिकट विमोचन भारतीय डाक विभाग मारवाड़ी सहायक समिति रांची एक्सप्रेस राजभवन रांची संतोष कुमार गंगवार समाजसेवी सीताराम मारू संस्कृति विहार सीताराम मारू सूर्य मंदिर बुंडू स्मारक डाक टिकट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचिराग पासवान की पार्टी ने NDA से की 26 सीटों की मांग, सियासी खींचतान बढ़ने की संभावना…
    Next Article गवर्नर ने शहीद महेंद्र लश्कर को दी श्रद्धांजलि, बोले- राष्ट्र की स्मृति में सदा अमर रहेगा उनका बलिदान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026
    Latest Posts

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.