Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Oct, 2025 ♦ 4:04 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कोर्ट की खबरें»SC ने सोनम वांगचुक की रिहाई पर केंद्र को नोटिस जारी किया : गिरफ्तारी का आधार बताने का आदेश
    कोर्ट की खबरें

    SC ने सोनम वांगचुक की रिहाई पर केंद्र को नोटिस जारी किया : गिरफ्तारी का आधार बताने का आदेश

    Kajal KumariBy Kajal KumariOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सोनम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : लद्दाख के प्रसिद्ध जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जेल से रिहा करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई की। उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो की याचिका पर जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने केंद्र सरकार, लद्दाख प्रशासन और जोधपुर जेल अधीक्षक को नोटिस जारी किया। अदालत ने केंद्र और लद्दाख से पूछा कि वांगचुक को आखिर क्यों रिहा नहीं किया जाना चाहिए।

    गिरफ्तारी का आधार नहीं बताया गया : कपिल सिब्बल

    याचिका का पक्ष सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने रखा। उन्होंने अदालत को बताया कि सोनम वांगचुक को किस आधार पर गिरफ्तार किया गया, इसकी जानकारी तक नहीं दी गई। वांगचुक पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया गया है और वह 26 सितंबर से जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। उन पर हिंसा भड़काने वाले बयान देने का आरोप है।

    सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जवाब दिया कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति को गिरफ्तारी के कारणों की जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि अदालत के आदेश पर विस्तृत जानकारी वाली कॉपी उनकी पत्नी को भी उपलब्ध कराई जाएगी।

    पत्नी की मांग : टेलीफोन और मुलाकात की इजाजत दें

    गीतांजलि आंगमो ने अदालत में कहा कि उनके पति को अवैध तरीके से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने मांग की कि सोनम वांगचुक को टेलीफोन पर बात करने की अनुमति मिले और उनसे मुलाकात कराई जाए। इसके अलावा जेल में दवा, सही खाना और कपड़ों की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी अपील की।

    गांधीवादी प्रदर्शन, फिर गिरफ्तारी क्यों?

    गीतांजलि ने कहा कि सोनम वांगचुक गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। यह संवैधानिक अधिकार है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता (अनुच्छेद 19) का हनन है। उन्होंने दावा किया कि गिरफ्तारी का कोई राष्ट्रीय सुरक्षा या कानून-व्यवस्था से संबंध नहीं, बल्कि यह एक्टिविस्ट को चुप कराने की साजिश है।

    Also Read : गाजा संघर्ष पर ट्रंप की चेतावनी, हमास ने मानी नहीं, तो होगा “पूर्ण विनाश”

    SC issues notice to Centre on Sonam Wangchuk's release: Orders him to explain grounds for arrest SC ने सोनम वांगचुक की रिहाई पर केंद्र को नोटिस जारी किया : गिरफ्तारी का आधार बताने का आदेश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगाजा संघर्ष पर ट्रंप की चेतावनी, हमास ने मानी नहीं, तो होगा “पूर्ण विनाश”
    Next Article बिहार विधान परिषद में ड्राइवर और अटेंडेंट की भर्ती, 10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

    Related Posts

    देश

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : AAP ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची, 11 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

    October 6, 2025
    देश

    सुप्रीम कोर्ट में वकील ने CJI बीआर गवई की ओर फेंका जूता

    October 6, 2025
    देश

    रेल-टेका आंदोलन के पीड़ितों की न्यायिक लड़ाई का खर्च उठाएगी आजसू पार्टी : सुदेश महतो

    October 6, 2025
    Latest Posts

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : AAP ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची, 11 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

    October 6, 2025

     पीएम सेबेस्टियन लेकोर्नू ने मंत्रिमंडल गठन के कुछ घंटे बाद ही दिया इस्तीफा

    October 6, 2025

    जमशेदपुर के ओलीडीह में नशा तस्करी का बड़ा पर्दाफाश, दो तस्कर गिरफ्तार…

    October 6, 2025

    बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्रिटी का नाम, शाहरुख को भी पीछे छोड़ा…

    October 6, 2025

    बिहार में जूनियर इंजीनियर के 2747 पदों पर बंपर भर्ती, BTSC ने नोटिफिकेशन जारी किया

    October 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.