Jamtara : जामताड़ा थाना क्षेत्र के बिरगांव श्यामपुर में रविवार सुबह बराकर नदी के किनारे दलदल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम थाना प्रभारी के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया है। प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर चिंतित हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी ने किसी संदिग्ध व्यक्ति को देखा हो या शव की पहचान कर सके तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
Also Read : अरबाज खान और शूरा खान बने माता-पिता, खान परिवार में खुशी की लहर
Also Read : बिहार चुनाव : CEC ने की तैयारियों की समीक्षा, राजनीतिक दलों के सुझाव लिए

Also Read : AIMIM का 2 नवंबर को रांची में बड़ा विरोध प्रदर्शन, शिक्षा और अल्पसंख्यक अधिकारों की मांग
Also Read : साहिबगंज में 10 साल से राशन घोटाला : 311 करोड़ का गबन, ग्रामीणों को धमकी
Also Read : रामगढ़ में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौ’त
Also Read : लापता गुरूडीह मुखिया सपना कुमारी रांची में मिली, बोकारो पुलिस ने खोज निकला