Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»निर्वाचन आयोग का बड़ा ऐलान : एक साथ होंगे बिहार विस चुनाव और घाटशिला उपचुनाव
    जोहार ब्रेकिंग

    निर्वाचन आयोग का बड़ा ऐलान : एक साथ होंगे बिहार विस चुनाव और घाटशिला उपचुनाव

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 28, 2025No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना के साथ ही देश के आठ राज्यों में विधानसभा उपचुनाव कराने का ऐलान किया है। आयोग के डिप्टी डायरेक्टर पी. पवन द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि बिहार के साथ झारखंड, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, तेलंगाना, पंजाब, मिजोरम और उड़ीसा की सीटों पर भी उपचुनाव होंगे। झारखंड की घाटशिला, जम्मू-कश्मीर की बपदवाम और नगरौटा, राजस्थान की अंटा, तेलंगाना की जुबली हिल्स, पंजाब की तरनतारन, मिजोरम की डंपा और उड़ीसा की नौपदा सीटों पर उपचुनाव होना तय हुआ है।

    470 अधिकारी होंगे पर्यवेक्षक

    चुनाव की निगरानी के लिए आयोग ने 470 अधिकारियों को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाने का निर्णय लिया है। इनमें 320 आईएएस, 60 आईपीएस और 90 आईआरएस, आईआरएएस व आईसीएस सेवा के अधिकारी शामिल होंगे। आयोग ने झारखंड कैडर से भी अधिकारियों के नाम मांगे हैं, लेकिन किन्हें पर्यवेक्षक बनाया जाएगा, इसका औपचारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है।

    घाटशिला उपचुनाव में बढ़ी हलचल

    झारखंड में घाटशिला सीट सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। यहां झामुमो विधायक और मंत्री रहे रामदास सोरेन के निधन के बाद उपचुनाव कराया जा रहा है। सीट खाली होने से इलाके में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। झामुमो ने दिवंगत विधायक के पुत्र सोमेश सोरेन को उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है। दूसरी ओर भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन को प्रत्याशी घोषित किया है। दोनों ही नेता अपने-अपने दलों की ओर से प्रचार अभियान तेज कर चुके हैं।

    कड़ा मुकाबला तय

    विशेषज्ञों का मानना है कि घाटशिला उपचुनाव में लड़ाई दिलचस्प रहेगी। जहां झामुमो गठबंधन (इंडिया) स्वर्गीय रामदास सोरेन की विरासत को भुनाने की कोशिश करेगा, वहीं भाजपा संगठनात्मक ताकत और चंपाई सोरेन के राजनीतिक कद के सहारे मुकाबले को बराबरी पर लाने की रणनीति में है।

    Also Read : नवरात्रि पर दुग्ध उत्पादकों को सरकार की सौगात, 16 करोड़ की प्रोत्साहन राशि जारी

    Election Commission announces a major move: Bihar Assembly elections and Ghatsila by-elections to be held simultaneously
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधूप और अगरबत्ती का धुआं हो सकता है खतरनाक, स्वास्थ्य के लिए बरतें सावधानी
    Next Article बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर, 4 अक्टूबर को निर्वाचन आयोग का दो दिवसीय दौरा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल जी झारखंड के नेता हैं या खनन कम्पनियों के प्रवक्ता, झारखंड के हित की बात कीजिए : विनोद कुमार पांडेय

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सिमडेगा में किशोरों को राखी बांध उपायुक्त ने कराया अपनों का अहसास, सिलाई प्रशिक्षण के निर्देश

    August 28, 2026
    क्राइम

    Breaking : सीजीएल पेपर लीक मामले में 4 और गिरफ्तार, सोमांश व राहुल पांच दिनों की रिमांड पर

    August 28, 2026
    खेल-सिनेमा

    इमरान ख़ान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल, PCB ने की स्काई स्पोर्ट्स से शिकायत

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    2027 चुनाव : ओवैसी ने बीजेपी को घेरा, कहा- ‘मुसलमान हैं बीजेपी का सबसे बड़ा निशाना’

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    3 दिन बाद खत्म होगा अल्टीमेटम, जयराम महतो की गिरफ्तारी होगी या सिर्फ दिखावा?

    August 28, 2026
    Latest Posts

    बाबूलाल जी झारखंड के नेता हैं या खनन कम्पनियों के प्रवक्ता, झारखंड के हित की बात कीजिए : विनोद कुमार पांडेय

    August 28, 2026

    झारखंड: सिमडेगा में किशोरों को राखी बांध उपायुक्त ने कराया अपनों का अहसास, सिलाई प्रशिक्षण के निर्देश

    August 28, 2026

    Breaking : सीजीएल पेपर लीक मामले में 4 और गिरफ्तार, सोमांश व राहुल पांच दिनों की रिमांड पर

    August 28, 2026

    इमरान ख़ान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल, PCB ने की स्काई स्पोर्ट्स से शिकायत

    August 28, 2026

    2027 चुनाव : ओवैसी ने बीजेपी को घेरा, कहा- ‘मुसलमान हैं बीजेपी का सबसे बड़ा निशाना’

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.