Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»फीस बढ़ोतरी के खिलाफ JNU में छात्रों का हंगामा, प्रशासन को IHA बैठक टालनी पड़ी
    देश

    फीस बढ़ोतरी के खिलाफ JNU में छात्रों का हंगामा, प्रशासन को IHA बैठक टालनी पड़ी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 24, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JNU
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) एक बार फिर छात्र विरोध प्रदर्शन की वजह से चर्चा में है। फीस बढ़ोतरी के विरोध में सैकड़ों छात्र कन्वेंशन सेंटर के बाहर जमा हो गए, जिससे प्रशासन को इंटर हॉस्टल एडमिनिस्ट्रेशन (IHA) की बैठक स्थगित करनी पड़ी।

    छात्रों का आरोप है कि जेएनयू प्रशासन बिना पारदर्शिता के “बैकडोर” से हॉस्टल फीस बढ़ाने की कोशिश कर रहा था। JNUSU (जेएनयू छात्र संघ) ने कहा कि प्रशासन ने IHA मैनुअल का उल्लंघन करते हुए बैठक का नोटिस समय पर नहीं दिया। नियमों के अनुसार मीटिंग का नोटिस 10 दिन पहले जारी होना चाहिए, लेकिन मंगलवार सुबह 10 बजे जानकारी दी गई, जबकि बैठक दोपहर 3 बजे के लिए तय थी।

    छात्र संघ के मुताबिक, बैठक के एजेंडे में मेस सिक्योरिटी डिपॉजिट, गेस्ट रूम चार्ज, फूड कूपन, फाइन और अन्य हॉस्टल शुल्क में बढ़ोतरी के प्रस्ताव शामिल थे। इसे उन्होंने “चुपचाप फीस बढ़ाने की साजिश” करार दिया।

    इसके अलावा JNUSU ने आरोप लगाया कि प्रशासन “डिजिटल मेस कार्ड” के जरिए छात्रों की निगरानी प्रणाली लागू करना चाहता है। छात्र प्रतिनिधियों को पूरी जानकारी न देकर उनकी भूमिका को कमजोर किया जा रहा है।

    भारी संख्या में छात्रों के विरोध को देखते हुए प्रशासन को अंततः IHA बैठक रद्द करनी पड़ी। छात्र संघ ने इसे छात्र एकता की जीत बताया और कहा कि एक बार फिर फीस बढ़ोतरी की कोशिश नाकाम हो गई।

    JNUSU ने छात्रों से सतर्क रहने की अपील की और याद दिलाया कि 2019 में भी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ बड़ा आंदोलन हुआ था, जिसका मामला अब भी दिल्ली हाईकोर्ट में लंबित है।

     

    IHA बैठक रद्द JNU Protest 2025 JNU फीस विवाद JNUSU विरोध छात्र आंदोलन छात्र विरोध प्रदर्शन जेएनयू न्यूज हॉस्टल फीस बढ़ोतरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएशिया कप 2025: भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर-4 का बड़ा मुकाबला आज
    Next Article अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला भिक्षुक की मौ’त

    Related Posts

    क्राइम

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी देशभर की FIR बंद, जंतर-मंतर के 2,873 लोगों की जांच जारी

    September 1, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत अब लोकतंत्र नहीं, एक चुनी हुई निरंकुश व्यवस्था है : अरुण शौरी

    September 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    नोटबुक के पन्ने पर लिखा आखिरी खत, मेसी ने बताई संन्यास की असली वजह

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    Latest Posts

    कोचिंग हब में नियमों की अनदेखी पर कड़ा प्रहार: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 बड़े संस्थानों को सील करने का आदेश

    September 1, 2026

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी देशभर की FIR बंद, जंतर-मंतर के 2,873 लोगों की जांच जारी

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.