Samastipur : बिहार के समस्तीपुर जिले में बेखौफ बदमाशों ने तांडव मचाया। ताजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे आहर वार्ड नंबर 23 में बीती देर रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर गोलीबारी की, जिसमें डेढ़ साल के एक बच्चे की मौत हो गई।
घटना में बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजनों ने उसे तुरंत समस्तीपुर सदर हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चा कस्बे आहर वार्ड 23 निवासी अब्दुल समद का नाती था और अपनी ननिहाल में रहता था।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया और करीब पांच राउंड फायरिंग की। घटना की सूचना मिलते ही ताजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि, घटना के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

Also Read : पटना में पहली बार कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक, कई बड़े नेता पहुंचे शामिल होने
Also Read : ताइवान में टाइफून रागासा की तबाही, झील फटने से 14 की मौ’त, 124 लोग लापता
Also Read : झारखंड के सात जिलों को डीवीसी से मुक्ति, सरकार बनाएगी खुद का बिजली नेटवर्क
Also Read : मॉनसून की बारिश से रांची समेत कई इलाकों में जलजमाव, वज्रपात का अलर्ट
Also Read : घरेलू शेयर बाजार पर ग्लोबल कमजोरी का असर, सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले