Ranchi : रांची के मध्यस्थता केंद्र में सोमवार को पति-पत्नी का विवाद सफलतापूर्वक सुलझा लिया गया। अधिवक्ता मध्यस्थ ममता श्रीवास्तव, प्रथम पक्ष के अधिवक्ता आरिफ इमाम और द्वितीय पक्ष के अधिवक्ता कुणाल श्रीवास्तव के संयुक्त प्रयास से यह समाधान संभव हो सका। यह मामला न्यायायुक्त के न्यायालय में निष्पादन के लिए लंबित था। डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर के निर्देश पर इसे मध्यस्थता केंद्र भेजा गया, जहां अधिवक्ता ममता श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गई।
पत्नी ने दर्ज कराया था केस
पत्नी गुलअफसा परवीन ने अपने पति इमरान हवारी और अन्य के खिलाफ चुटिया थाना कांड संख्या 174/2025 दर्ज कराया था। इस विवाद के कारण पति-पत्नी पिछले एक वर्ष से अलग रह रहे थे।
समझाने के बाद फिर से मिले दोनों
अधिवक्ता मध्यस्थ और दोनों पक्षों के वकीलों की समझाइश के बाद आखिरकार पति-पत्नी ने फिर से एक साथ रहने का निर्णय लिया। उन्होंने पुराने मनमुटाव भुलाकर हंसी-खुशी जीवन बिताने का वादा किया। पति ने पत्नी को मान-सम्मान देने और सभी खर्च उठाने का भरोसा भी दिया।
डालसा सचिव ने दी बधाई
इस समझौते पर डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर ने दोनों पक्षों को शुभकामनाएं दीं और आगे किसी विवाद या मुकदमेबाजी से बचने की सलाह भी दी।
Also Read : IPS शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने संभाला पलामू जोनल आईजी का पदभार, बोले- सभी SP से समन्वय बनाकर होगा काम