Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 6:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कारोबार»शेयर बाजार सात महीने उच्चतम स्तर पर
    कारोबार

    शेयर बाजार सात महीने उच्चतम स्तर पर

    Team JoharBy Team JoharOctober 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई । विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों और घरेलू स्तर पर आईटी कंपनियों में हुयी जोरदार लिवाली के बल पर गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार छठे दिन तेजी रही और इस दौरान यह सात महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया। बीएसई का सेंसेक्स 40 हजार अंक के स्तर को पार कर गया और एनएसई का निफ्टी भी 11800 अंक के स्तर के पार रहा।

    आईटी और टेक कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी से बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 30372 अंक उछलकर 40182.67 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 95.75 अंक चमककर 11834.60 अंक पर पहुंच गया। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लॉकडाउन की घोषणा से पहले शेयर बाजार 40 हजार अंक के पार था। लॉकडाउन की घोषणा के बाद जबरदस्त गिरावट दर्ज की गयी थी।

    सेंसेक्स में रही तेजी के बल पर मझौली कंपनियों में लिवाली हुयी जबकि छोटी कंपनियों में बिकवाली देखी गयी। बीएसई का महिडकैप 0.29 प्रतिशत बढ़कर 14827.36 अंक पर रहा जबकि स्मॉलकैप 0.20 प्रतिशत फिसलकर 15010.38 अंक पर रहा।

    बीएसई में आईटी समूह का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। टीसीएस के बेहतर तिमाही परिणाम के साथ ही विप्रो की शेयर पुनर्खरीद योजना से आईटी समूह को बल मिला। आईटी समूह में सबसे अधिक 2.99 प्रतिशत की तेजी रही। इस दौरान टेक में 2.73 प्रतिशत और टेलीकॉम में 1.09 प्रतिशत की तेजी रही। हेल्थकेयर में 1.50 प्रतिशत, बैंक 0.86 प्रतिशत और वित्त में 0.71 प्रतिशत की बढोतरी हुयी। इस दौरान तेल एवं गैस में 0.69 प्रतिशत और धातु में 0.48 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई में 2847 कंपनियाें में कारोबार हुआ जिसमें 1239 बढ़त और 1441 गिरावट में रहे जबकि 167 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

    वैश्विक स्तर पर यूरोपीय बाजारों में तेजी रही। एशियाई बाजार मिश्रित रूख देखा गया। हांगकांग का हैंगसेंग 0.20 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपाेजिट 0.20 प्रतिशत टूट गया जबकि ब्रिटेन का एफटीएसई 0.48 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 0.59 प्रतिशत और जापान का निक्केई 0.96 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

    Business News Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : झूठा आरोप लगाने के लिए नीतीश मांगें माफी नहीं तो होगा मानहानि का मुकदमा : तेजस्वी
    Next Article केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    Related Posts

    झारखंड

    कांस्टेबल भर्ती घोटाला के तार जुड़े NEET‑UG पेपर लीक से! ED खंगाल रही दस्तावेज

    June 19, 2025
    झारखंड

    PM मोदी और CM हेमंत ने दी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई

    June 19, 2025
    देश

    चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए हो रही वोटिंग

    June 19, 2025
    Latest Posts

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025

    राजद के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव को मिला प्रमाण पत्र, राज्य परिषद की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय

    June 19, 2025

    20 जून को भी रांची के सभी स्कूल बंद, DC ने जारी किया आदेश

    June 19, 2025

    टाटानगर यार्ड में जलजमाव से रेल यातायात बाधित, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.