Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार सरकार का बड़ा फैसला : बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये
    ट्रेंडिंग

    बिहार सरकार का बड़ा फैसला : बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये

    Team JoharBy Team JoharSeptember 18, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सरकार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार सरकार ने राज्य के बेरोजगार स्नातक (ग्रेजुएट) युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। अब कला, विज्ञान और वाणिज्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त 20 से 25 वर्ष की उम्र के बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह सहायता अधिकतम दो वर्षों तक दी जाएगी। इस संबंध में जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से साझा की।

    नवम्बर 2005 में नई सरकार बनने के बाद से ही अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देना तथा उन्हें सशक्त और सक्षम बनाना हमलोगों की प्राथमिकता रही है। आप अवगत हैं कि अगले पांच साल में एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आने वाले…

    — Nitish Kumar (@NitishKumar) September 18, 2025

    “बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम” : CM

    सीएम नीतीश कुमार ने पोस्ट में लिखा, “नवंबर 2005 में नई सरकार बनने के बाद से ही युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देना हमारी प्राथमिकता रही है।”

    उन्होंने बताया कि बिहार सरकार का लक्ष्य है कि अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। इसके लिए सरकारी और निजी क्षेत्रों में नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं और युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

    योजना का विस्तार : अब ग्रेजुएट युवाओं को भी मिलेगा लाभ

    मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना’ का दायरा बढ़ाया गया है। पहले यह योजना केवल इंटरमीडिएट (12वीं) पास युवाओं के लिए थी, अब इसे स्नातक (ग्रेजुएट) पास युवाओं के लिए भी लागू किया गया है।

    इस योजना के तहत वे युवा-युवतियां लाभ ले सकेंगे :

    • जिन्होंने कला, विज्ञान या वाणिज्य में स्नातक किया हो
    • जिनकी उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच हो
    • जो कहीं पढ़ाई नहीं कर रहे हों
    • और जो सरकारी, निजी या स्वयं के रोजगार में संलग्न न हों

    सहायता भत्ता का उद्देश्य

    मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि युवा इस सहायता का उपयोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त करने में करेंगे। इससे उन्हें रोजगार प्राप्त करने में मदद मिलेगी और वे भविष्य में आत्मनिर्भर और दक्ष बन सकेंगे।

    राज्य सरकार की दूरदर्शी पहल

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल का मकसद है कि बिहार के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मिलें और वे राज्य और देश के विकास में योगदान दे सकें।

    Bihar government's big decision: Unemployed graduate youth will get Rs 1000 every month. बिहार सरकार का बड़ा फैसला : बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची पहुंचेंगे CDS जनरल अनिल चौहान, कल से शुरू होगा तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो
    Next Article जमशेदपुर में युवक को घर में घुस कर मा’री गोली, TMH में भर्ती

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC धांधली : BJP नेताओं ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, छात्रों के FIR रद्द से लेकर दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वायुसेना बनने के 94 साल बाद पहली महिला एयर वाइस मार्शल बनीं शक्ति शर्मा

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदित्य-L1 के 4 साल : भारत का सूर्य मिशन जो सूरज के तूफानों से लेकर अंतरिक्ष मौसम तक खोज रहा हर बड़े राज

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डायन-बिसाही के शक में महिला की हत्या, 45 आरोपी, 4 साल बाद सब के सब बरी, जानिये पूरा मामला

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल बाढ़: एक हजार से अधिक शव बरामद, करीब 5 हजार लोग अब भी लापता

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026
    Latest Posts

    JPSC-JSSC धांधली : BJP नेताओं ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, छात्रों के FIR रद्द से लेकर दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

    September 2, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026

    वायुसेना बनने के 94 साल बाद पहली महिला एयर वाइस मार्शल बनीं शक्ति शर्मा

    September 2, 2026

    जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी मामला: पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते की जमानत पर फैसला सुरक्षित, दोनों पक्षों की बहस पूरी

    September 2, 2026

    आदित्य-L1 के 4 साल : भारत का सूर्य मिशन जो सूरज के तूफानों से लेकर अंतरिक्ष मौसम तक खोज रहा हर बड़े राज

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.