Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Apr, 2026 ♦ 11:57 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार में महागठबंधन को एक और झटका, जेएमएम अकेले लड़ेगा चुनाव
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में महागठबंधन को एक और झटका, जेएमएम अकेले लड़ेगा चुनाव

    Team JoharBy Team JoharOctober 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की गाड़ी पर जेएमएम को सवार नहीं किया गया। जिसके बाद जेएमएम ने बिहार में 7 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। इसको लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि जिस प्रकार से राष्ट्रीय जनता दल ने सियासी मक्कारी की है, उस मक्कारी का कोई जवाब नहीं हो सकता।
    प्रियो भट्टाचार्य ने राष्ट्रीय जनता दल पर तंज कसते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आरजेडी को झारखंड में जो सम्मान दिया उसके बदले बिहार में जेएमएम को कोई सम्मान नहीं मिल पाया। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल पर हमला करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने हमेशा ही लालू यादव और उनकी पार्टी का समर्थन किया है। लेकिन लालू यादव के बेटे और राष्ट्रीय जनता दल के नए नेताओं ने हमारे समर्थन को भुलाने का काम किया है।
    उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का बिहार में अपना जनाधार है और उसी जनाधार के आधार पर वह चुनाव लड़ने का काम करेगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने ऐलान करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के सात विधानसभा सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ने का काम करेगी। जिसमें मनिहारी, कटोरिया, धमदहा, नाथनगर, पिरपैंती, चकाय और झाझा सीट पर जेएमएम अपना प्रत्याशी उतारेगी और अकेले चुनाव लड़ने का काम करेगी।
    बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में 12 सीटों की मांग झारखंड मुक्ति मोर्चा ने की थी। जिसके बाद यह तय हुआ था कि 6 सीटों पर कम से कम आरजेडी की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा को सीट दिया जाएगा। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आखिरी समय में आरजेडी की ओर से मात्र 2 सीटों पर जेएमएम को चुनाव लड़ने के लिए कहा गया। जिस पर जेएमएम ने इनकार कर दिया और अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। अब यह देखना होगा कि जेएमएम का यह निर्णय बिहार चुनाव में कितना रंग लाता है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : दरभंगा में वाहन जांच के दौरान मिले एक करोड़ रुपये, एक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती को मिली बेल, भाई शोविक की जमानत याचिका खारिज

    Related Posts

    कोडरमा

    पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर वार, दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करे सरकार : नीरा यादव

    April 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ट्रेजरी घोटाला : बोकारो एसपी ऑफिस के कर्मी को CID ने किया गिरफ्तार, 1.11 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी का आरोप

    April 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची के विकास कार्यों में पर्यावरण से नहीं होगा समझौता, सीएम ने दिए सख्त निर्देश

    April 29, 2026
    Latest Posts

    पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर वार, दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करे सरकार : नीरा यादव

    April 29, 2026

    ट्रेजरी घोटाला : बोकारो एसपी ऑफिस के कर्मी को CID ने किया गिरफ्तार, 1.11 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी का आरोप

    April 29, 2026

    रांची के विकास कार्यों में पर्यावरण से नहीं होगा समझौता, सीएम ने दिए सख्त निर्देश

    April 29, 2026

    घर में घुसकर नाबालिग लड़की की लूटी थी आबरू, अब 10 साल कटेगी जेल में

    April 29, 2026

    चाईबासा में मारा गया 1 लाख का इनामी नक्सली इजराइल, अजय महतो टीम से हुई थी मुठभेड़

    April 29, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.