Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Sep, 2025 ♦ 4:48 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»fact»अच्छी नींद और तनाव से राहत के लिए करें ये 5 योगासन
    fact

    अच्छी नींद और तनाव से राहत के लिए करें ये 5 योगासन

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नींद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और चिंता (स्ट्रेस और एंग्जायटी) की वजह से नींद न आना या बार-बार नींद टूटने की समस्या आम हो गई है। लेकिन कुछ आसान योगासनों की मदद से न सिर्फ नींद की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है, बल्कि दिनभर का तनाव भी कम किया जा सकता है। ये योगासन ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करते हैं, मांसपेशियों का तनाव दूर करते हैं और मन को शांति देते हैं। आइए जानें, सोने से पहले कौन से योगासन (Yoga for Better Sleep and Stress Relief) करने चाहिए।

    1. बालासन : मन को शांति, शरीर को आराम

    बालासन एक आरामदायक आसन है, जो मन को शांत करने और रीढ़ की हड्डी में खिंचाव लाने में मदद करता है। इसे करने के लिए घुटनों के बल बैठें, आगे झुककर माथा जमीन से छुएं। हाथ सामने फैलाएं या शरीर के पास रखें। 2-3 मिनट तक गहरी सांसें लें। यह आसन पीठ, कंधे और गर्दन के तनाव को दूर करता है, जिससे नींद बेहतर होती है।

    1. सुप्त बद्धकोणासन : तनाव और थकान से राहत

    यह आसन शरीर और दिमाग को रिलैक्स करता है। पीठ के बल लेटकर पैरों के तलवों को जोड़ें और घुटनों को दोनों ओर खोलें। हथेलियां ऊपर की ओर रखकर 5-10 मिनट तक गहरी सांसें लें। यह आसन तनाव कम करने, थकान मिटाने और नींद लाने में मदद करता है। यह ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है और पेल्विक एरिया में खिंचाव लाता है।

    1. विपरीत करनी : नर्वस सिस्टम को शांति

    विपरीत करनी में दीवार के सहारे पैर ऊपर उठाए जाते हैं। दीवार के पास बैठकर पैरों को ऊपर करें और कमर-सिर को जमीन पर टिकाएं। 5-10 मिनट तक इस स्थिति में रहें। यह आसन नर्वस सिस्टम को शांत करता है, पैरों की थकान दूर करता है और नींद में सुधार करता है।

    1. हलासन : थायरॉयड और रीढ़ के लिए फायदेमंद

    हलासन थायरॉयड ग्लैंड्स को सक्रिय करता है और रीढ़ को लचीला बनाता है। पीठ के बल लेटकर पैरों को ऊपर उठाएं और सिर के पीछे जमीन पर टिकाएं। पीठ को हाथों से सहारा दे सकते हैं। यह तनाव कम करता है और दिमाग को शांति देता है। लेकिन गर्दन में दर्द होने पर इसे न करें।

    1. शवासन : पूर्ण विश्राम का आसन

    शवासन योग का सबसे महत्वपूर्ण आसन है। पीठ के बल लेटकर हाथ-पैर फैलाएं, आंखें बंद करें और शरीर को पूरी तरह ढीला छोड़ दें। 5-10 मिनट तक गहरी सांसें लें। यह आसन शरीर और मन को रिलैक्स करता है, तनाव दूर करता है और अनिद्रा (इनसोम्निया) की समस्या से राहत देता है।

    बेहतर नींद के लिए सलाह

    विशेषज्ञों का कहना है कि सोने से पहले इन योगासनों को नियमित करने से तनाव और चिंता कम होती है, जिससे नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। इन्हें रोज 10-15 मिनट करने से न सिर्फ शारीरिक, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।

    Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी, सुझाव और सलाह केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रदान की गई है। यह किसी भी प्रकार की पेशेवर चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या उपचार से संबंधित निर्णय लेने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

    Also Read : अब UPI से बड़े पेमेंट करना हुआ आसान, 15 सितंबर से लागू होंगी नई लिमिट्स

    Do these 5 yogasanas for good sleep and stress relief अच्छी नींद और तनाव से राहत के लिए करें ये 5 योगासन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब UPI से बड़े पेमेंट करना हुआ आसान, 15 सितंबर से लागू होंगी नई लिमिट्स
    Next Article बेखौफ बदमाशों का तांडव : युवक को दिनदहाड़े किया गो’लियों से छलनी

    Related Posts

    fact

    इन जगहों पर कभी न लगाएं परफ्यूम, वरना हो सकता है नुकसान

    September 14, 2025
    fact

    ड्राई स्कैल्प से हैं परेशान? ये 3 घरेलू नुस्खे दिलाएंगे राहत

    September 13, 2025
    fact

    नींद की कमी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल बिगाड़ रही मेंटल हेल्थ… जानें सुधार के आसान उपाय

    September 12, 2025
    Latest Posts

    दुर्लभ पक्षी की तस्करी करने वाला हजारीबाग में गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

    September 14, 2025

    भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के बाद निषेधाज्ञा लागू

    September 14, 2025

    पूर्व अपर सचिव सहित दर्जनों लोग कांग्रेस में शामिल, केशव ने दिलाई सदस्यता

    September 14, 2025

    बुखार होने पर नहीं पीनी चाहिए कॉफी या चाय… जानें क्यों

    September 14, 2025

    इन जगहों पर कभी न लगाएं परफ्यूम, वरना हो सकता है नुकसान

    September 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.