Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 8:55 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»लोहरदगा में चोर-उच्चकों का खौफ, दिनदहाड़े महिला से छीने 50 हजार रुपए
    झारखंड

    लोहरदगा में चोर-उच्चकों का खौफ, दिनदहाड़े महिला से छीने 50 हजार रुपए

    Team JoharBy Team JoharOctober 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    लोहरदगा: जिले के कुडू थाना क्षेत्र में अपराधियों का हौसला बढ़ता ही जा रहा है। बाइक सवार दो अपराधियों ने बैंक से पैसा निकाल कर अपने घर जा रही महिला से 49 हजार 900 रुपए छीन लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी बड़े ही आराम से चलते बने। मामले की सूचना कुडू थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस अपराधियों की तलाश को लेकर जुट गई है। सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।

    कुडू मुख्य पथ में मस्जिद चौक के समीप मोटरसाइकिल में सवार दो उचक्कों ने बैंक से पैसा निकाल कर घर लौट रही महिला से छिनतई की है। सूचना पर मौके पर पहुंची कुडू थाना पुलिस अपराधी दोनों युवकों की तलाश में जुट गई है। कुडू थाना क्षेत्र के हनहट गांव निवासी स्वयं सहायता समूह की सदस्य माधुरी उरांव कुडू मुख्य बाजार स्थित बैंक आॅफ इंडिया के शाखा से पैसे निकालने एक अन्य महिला के साथ गई थी। बैंक से पैसे निकालने के बाद माधुरी के साथ आई दूसरी महिला कहीं और चली गई, जबकि माधुरी मस्जिद चौक स्थित टेंपो स्टैंड पहुंची थी।

    इसी बीच मोटरसाइकिल दोनों उचक्कों ने पीछे से झपटा मारकर महिला के हाथ से थैला छीन लिया। थैले में 49 हजार 900 रुपए नकद के अलावा बैंक पासबुक और कुछ जरूरी कागजात भी थे। महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ही मोटरसाइकिल सवार युवक पैसे लेकर कुडू ब्लाक मोड़ की ओर फरार हो गए। पुलिस बैंक शाखा सहित कुडू बाजार के अलग-अलग प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। कुडू थाना क्षेत्र में अपराध की बढ़ती घटना से व्यवसायी और आम लोग खौफ में हैं।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा: साइबर अपराधियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 6 अपराधियों को दबोचा
    Next Article 20 टन अवैध कोयला समेत जेसीबी व ट्रक जब्त मामला दर्ज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    झारखंड

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025
    Latest Posts

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.