Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बड़कागांव में दोहरे ह’त्याकांड का खुलासा, SIT ने आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़कागांव में दोहरे ह’त्याकांड का खुलासा, SIT ने आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 10, 2025Updated:September 10, 2025No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बड़कागांव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। घटना से जुड़ी गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस की SIT ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों के नाम देवकी प्रजापति, शिबु यादव उर्फ पिंटू उर्फ छोटू, महानन्द प्रजापति, दिनेश प्रजापति उर्फ दिनेश्वर, बडु गोप उर्फ सिकन्दर गोप, गोप जी उर्फ घनश्याम यादव, गणेश यादव और राजु प्रजापति बताये गये। सभी आरोपी बड़कागांव थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव के रहने वाले हैं।

    क्या है पूरा मामला

    बीते 06 जुलाई 2025 की शाम बड़कागांव थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव की संगीता देवी ने अपने पति दिनेश प्रजापति के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि दिनेश प्रजापति का अपहरण एक लाख रुपये के लेन-देन के विवाद को लेकर किया गया है। अपहरण का इल्जाम कुम्हरडीहा के रहने वाले सुभाष प्रजापति पर लगाया गया था। इस आधार पर थाना कांड संख्या-180/25 दर्ज किया गया। अनुसंधान के दौरान पुलिस को 10 जुलाई 2025 को कुम्हरडीहा स्थित एक कुएं से दिनेश प्रजापति का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद गांव में तनाव फैल गया।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/09/SP-hbz.mp4

    भीड़ ने की दूसरी हत्या

    इसके बाद 11 जुलाई 2025 को दिनेश प्रजापति की हत्या के बाद आक्रोशित भीड़ ने कुम्हरडीहा गांव में धावा बोल दिया। भीड़ ने मृतक दिनेश के पक्ष में गुस्से का इजहार करते हुए आरोपी सुभाष प्रजापति के पिता महेश प्रजापति को घर से घसीटते हुए बाहर निकाला और शनिवार बाजार टांड़ के बीच पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं, भीड़ ने सुभाष प्रजापति के घर में लूटपाट की और आगजनी भी कर दी। इस दौरान भीड़ ने पुलिस टीम पर भी हमला किया। इस मामले में कांड संख्या-185/25 दर्ज की गई थी, जिसमें कुल 38 नामजद और 50-60 अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया।

    SP ने गठित की थी SIT

    मामले की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग पुलिस कप्तान अंजनी अंजन ने बड़कागांव SDPO पवन कुमार के नेतृत्व में SITका गठन किया गया। छापामारी के क्रम में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    Also Read : झारखंड हाईकोर्ट में पेसा नियमावली लागू करने में देरी पर सुनवाई, सचिव ने क्या दी सफाई… जानें

    Double murder case solved in Barkagaon SIT arrested eight accused SIT ने आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार बड़कागांव बड़कागांव में दोहरे हत्या कांड का खुलासा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट ने वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों का किया तबादला, कौशल बने देवघर के प्रधान जिला जज
    Next Article दुर्गोत्सव में पूजा समितियों को सरकार का मिलेगा पूरा सहयोग : सीएम हेमंत सोरेन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.