Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Oct, 2025 ♦ 10:19 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में रांची प्रशासन, डीसी बोले- छुट्टी पर नहीं जाएंगे अधिकारी
    जोहार ब्रेकिंग

    दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में रांची प्रशासन, डीसी बोले- छुट्टी पर नहीं जाएंगे अधिकारी

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurSeptember 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दुर्गा पूजा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में तैयारी संबंधी बैठक हुई। बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, सदर एसडीएम, रांची नगर निगम और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। डीसी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय और टीम वर्क के साथ काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि त्योहार आम जनता के लिए होते हैं और प्रशासनिक स्तर पर जिम्मेदारी निभाने से ही लोग सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में पूजा मना पाते हैं। छोटी सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए अधिकारी कर्तव्यनिष्ठा से काम करें और त्योहार के दौरान छुट्टी पर न जाएं।

    ट्रैफिक व्यवस्था

    डीसी ने कहा कि पर्व के दौरान ट्रैफिक सुचारु रखने के लिए एसडीओ सदर, ट्रैफिक एसपी और नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी समन्वय करें।

    रांची नगर निगम को निर्देश

    • सड़कों की मरम्मत और स्ट्रीट लाइट दुरुस्त की जाए।
    • पूजा समितियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की हिदायत दी जाए।
    • जिला प्रशासन की टीम पूजा पंडालों का निरीक्षण करेगी ताकि तय मानकों का पालन हो।

    अग्निशमन और बिजली विभाग

    अग्निशमन विभाग को सभी पंडालों में सुरक्षा गाइडलाइन के अनुसार व्यवस्था करने का आदेश दिया गया। वहीं बिजली विभाग को जर्जर तार, ट्रांसफॉर्मर और खंभों की मरम्मत कर पर्व के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया।

    स्वास्थ्य और पेयजल व्यवस्था

    सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि बड़े पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले स्थलों पर एंबुलेंस, मेडिकल टीम और प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। जिला और प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम भी सक्रिय रहेगा।
    पेयजल विभाग को पंडालों और सार्वजनिक स्थलों पर शुद्ध पेयजल और अस्थायी टैंकर की व्यवस्था करने को कहा गया।

    निगरानी और त्वरित कार्रवाई

    दुर्गा पूजा की तैयारियों पर नजर रखने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्णय लिया है। इसमें प्रशासन, लाइन विभाग और पूजा समितियों को जोड़ा जाएगा। उपायुक्त ने अधिकारियों को सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप पर भी कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी स्थिति पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

    Also Read : अंगरक्षक दुर्व्यवहार मामले में दोष साबित हुआ तो ले लेंगे राजनीति से संन्यास : केएन त्रिपाठी

    DC said- officers will not go on leave DC बोले- छुट्टी पर नहीं जाएंगे अधिकारी Ranchi administration in alert mode regarding Durga Puja दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में रांची प्रशासन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : सीपी राधाकृष्णन होंगे देश के 17वें उपराष्ट्रपति, 452 मिले वोट
    Next Article ह’त्या के आरोपी ने थाने में खुद का रेता गला, स्थिति गंभीर

    Related Posts

    झारखंड

    रातू रोड फ्लाईओवर के पिलर्स पर झारखंडी कला की झलक, जल्द शुरू होगी सोहराई पेंटिंग

    October 31, 2025
    झारखंड

    अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूर, तीन महीने से नहीं मिली मजदूरी, घर लौटने की लगाई गुहार

    October 31, 2025
    ट्रेंडिंग

    नवंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक… जानें कब नहीं होंगे कामकाज

    October 31, 2025
    Latest Posts

    रातू रोड फ्लाईओवर के पिलर्स पर झारखंडी कला की झलक, जल्द शुरू होगी सोहराई पेंटिंग

    October 31, 2025

    शेयर बाजार में हल्की बढ़त, सेंसेक्स 218 अंक चढ़ा, निफ्टी 50 अंक ऊपर

    October 31, 2025

    अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूर, तीन महीने से नहीं मिली मजदूरी, घर लौटने की लगाई गुहार

    October 31, 2025

    मोकामा में चुनावी बवाल : जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह पर ह’त्या का आरोप

    October 31, 2025

    अब बिना जानकारी दिए बैंक नहीं काट सकेंगे FASTag कनेक्शन, NHAI ने जारी किए नए नियम

    October 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.