Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में तीन बड़े फ्लाईओवर परियोजनाओं पर मंथन, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए जरूरी निर्देश
    झारखंड

    रांची में तीन बड़े फ्लाईओवर परियोजनाओं पर मंथन, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए जरूरी निर्देश

    Team JoharBy Team JoharSeptember 8, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कांके रोड स्थित अपने आवासीय कार्यालय में रांची शहर के लिए प्रस्तावित तीन महत्वपूर्ण फ्लाईओवर परियोजनाओं पर पथ निर्माण विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक में फ्लाईओवर के डिजाइन और कार्य योजना को लेकर प्रेजेंटेशन दिया गया।

    हरमू फ्लाईओवर : टेंडर प्रक्रिया पूरी

    बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि हरमू (सहजानंद चौक) से एसीबी कार्यालय तक बनने वाले फ्लाईओवर परियोजना की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फ्लाईओवर हरमू बाइपास रोड पर होने वाले लगातार ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने में बेहद कारगर साबित होगा। इसके निर्माण से लोगों को आने-जाने में आसानी होगी और समय की बचत भी होगी।

    सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हरमू फ्लाईओवर को रातू रोड फ्लाईओवर से जोड़ा जाए, ताकि दोनों इलाकों में आवाजाही और भी सहज हो सके।

    अरगोड़ा चौक – कटहल मोड़ फ्लाईओवर

    बैठक में मुख्यमंत्री ने अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ तक बनने वाले फ्लाईओवर पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार कर कार्य योजना को मूर्त रूप दिया जाए। साथ ही उन्होंने अरगोड़ा चौक पर गोलचक्कर (रोटरी) बनाने का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि इससे कई महत्वपूर्ण सड़कों को आपस में जोड़ा जा सकेगा और यातायात का दबाव काफी हद तक कम होगा।

    करम टोली – साइंस सिटी फ्लाईओवर

    सीएम ने बैठक में करम टोली चौक से साइंस सिटी तक 4 लेन वाले एलिवेटेड फ्लाईओवर की योजना पर भी चर्चा की। इसके साथ ही डॉक्टर्स कॉलोनी से हिल व्यू बरियातू रोड तक सड़क निर्माण की योजना पर भी अधिकारियों से विचार-विमर्श किया गया।

    मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि इन परियोजनाओं की डिजाइन और निर्माण भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को पूरी तत्परता और प्रतिबद्धता से काम करने का निर्देश दिया।

    बैठक में उपस्थित अधिकारी

    इस अवसर पर पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, अभियंता प्रमुख प्रवीण भेंगरा, मुख्य अभियंता विजय रंजन, कंसल्टेंट कंपनी स्पर्श इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के सुधीर कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    Also read: टाटा-चक्रधरपुर मेमू ट्रेन की चपेट में आया युवक, अस्पताल में इलाज के दौरान मौ’त…

    Adityapur DC Nitish Kumar Singh District Administration durga puja idol immersion jamshedpur Jharkhand news law and order Puja Pandals Security Arrangements SP Mukesh Lunayat Vijayadashami
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहज एक कंफ्यूजन में नाहक मा’रा गया रवि कुमार, SSP बता गये पूरी कहानी… देखें
    Next Article दुर्गा पूजा और विजयादशमी को लेकर DC-SP ने की बैठक, दिए कई निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    Latest Posts

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.