Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ा, CM ने किया ऐलान
    ट्रेंडिंग

    आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ा, CM ने किया ऐलान

    Team JoharBy Team JoharSeptember 8, 2025Updated:September 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले नीतीश कुमार सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी है। CM नीतीश कुमार ने सोमवार को ऐलान किया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय 7,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये और सहायिकाओं का मानदेय 4,000 रुपये से बढ़ाकर 4,500 रुपये किया जाएगा। इस प्रस्ताव को मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी जाएगी।

    CM नीतीश का सोशल मीडिया पर बयान

    CM ने सोशल मीडिया पर कहा कि नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है। समेकित बाल विकास परियोजना के तहत छह तरह की सेवाएं आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए दी जा रही हैं। इसमें आंगनबाड़ी सेविकाएं और सहायिकाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

    राज्य में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के पोषण एवं जीवन स्तर में सुधार करने में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनकी इसी भूमिका का सम्मान करते हुये हमलोगों ने उनके मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। अब आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 7,000 रूपये से…

    — Nitish Kumar (@NitishKumar) September 8, 2025

    मानदेय बढ़ाने का उद्देश्य

    सीएम ने कहा कि इन कार्यकर्ताओं के योगदान को देखते हुए उनके मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। इससे उनका उत्साह बढ़ेगा और समेकित बाल विकास सेवाएं और बेहतर होंगी। यह कदम बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण व जीवन स्तर को सुधारने में मदद करेगा।

    कैबिनेट में प्रस्ताव पर लगेगी मुहर

    CM के निर्देश पर विभाग ने मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिलने की उम्मीद है। यह फैसला बिहार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा।

    Also read : बिहार के इस नदी पर 814 करोड़ की लागत से बनेगा हाई-लेवल पुल, CM नीतीश करेंगे शिलान्यास

    CM Nitish Kumar announced to increase the honorarium of Anganwadi workers and assistants CM Nitish's big announcement CM नीतीश कुमार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने का किया ऐलान Honorarium of Anganwadi workers and assistants increased Honorarium of Anganwadi workers and assistants of Bihar increased आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ा बिहार की आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ा सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटाटा-कांड्रा मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
    Next Article सोशल मीडिया बैन पर नेपाल में बवाल, 6 की मौ’त, कर्फ्यू लागू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

    June 27, 2026
    Latest Posts

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.