Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»टाटा-कांड्रा मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
    जमशेदपुर

    टाटा-कांड्रा मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 8, 2025Updated:September 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Saraikela: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर सोमवार को डीवीसी मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रॉंग साइड से तेज रफ्तार में आ रही बाइक अचानक सामने से गुजर रही स्कूटी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर बिखर गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक इतनी तेज रफ्तार में थी कि स्कूटी चालक को संभलने का मौका ही नहीं मिला। हादसे में स्कूटी चला रहा छात्र, जो आइडीटीआर से लौट रहा था, गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं। वहीं बाइक सवार युवक का सिर फट गया और उसकी स्थिति भी गंभीर बनी हुई है।

    दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर बड़ी संख्या में राहगीर जुट गए। लोगों ने घायलों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को पेट्रोलिंग वाहन से गम्हरिया स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

    Adityapur Police bike accident DVC More eyewitness report Gamharia health centre injured student Jharkhand news Local News reckless driving road safety Saraikela road accident scooter accident speeding accident Tata-Kandra road traffic collision
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार के इस नदी पर 814 करोड़ की लागत से बनेगा हाई-लेवल पुल, CM नीतीश करेंगे शिलान्यास
    Next Article आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ा, CM ने किया ऐलान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026
    जामताड़ा

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026
    Latest Posts

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.