Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»ब्लड कैंसर की पहचान में मददगार है रात में दिखने वाला यह एक लक्षण… जानें
    स्वास्थ्य

    ब्लड कैंसर की पहचान में मददगार है रात में दिखने वाला यह एक लक्षण… जानें

    Team JoharBy Team JoharSeptember 3, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ब्लड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : कैंसर एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है, जो दुनियाभर में तेजी से फैल रही है। इसमें ब्लड कैंसर एक खतरनाक प्रकार है, जिसके बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल सितंबर में ब्लड कैंसर अवेयरनेस मंथ मनाया जाता है। इसका उद्देश्य ल्यूकेमिया, लिम्फोमा और मायलोमा जैसे रोगों के बारे में लोगों को जागरूक करना और समय पर जांच के लिए प्रोत्साहित करना है। आइए जानते हैं ब्लड कैंसर के कुछ शुरुआती लक्षण, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

    रात में पसीना और बार-बार बुखार : अगर आपको बिना कारण रात में पसीना आता है या बार-बार बुखार होता है, तो यह हॉजकिन और नॉन-हॉजकिन लिम्फोमा का संकेत हो सकता है। ल्यूकेमिया में भी ऐसे लक्षण दिख सकते हैं।

    बिना वजह वजन कम होना और भूख न लगना : अगर बिना डाइटिंग या मेहनत के आपका वजन तेजी से कम हो रहा है या भूख कम हो गई है, तो यह लिम्फोमा का लक्षण हो सकता है।

    थकान और सांस फूलना : बिना कारण थकान, त्वचा का पीला पड़ना या सांस लेने में तकलीफ ल्यूकेमिया के कारण हो सकती है। यह एनीमिया का संकेत हो सकता है, जो ब्लड कैंसर में आम है।

    हड्डी या पीठ में लगातार दर्द : मल्टीपल मायलोमा के कारण हड्डियों में दर्द, फ्रैक्चर या लगातार पीठ दर्द हो सकता है। इसे सामान्य समझकर अनदेखा न करें।

    बिना रैश वाली खुजली : लगातार बिना रैश वाली खुजली हॉजकिन और नॉन-हॉजकिन लिम्फोमा का लक्षण हो सकती है। इसे जांच करवाना जरूरी है।

    आसानी से चोट लगना या ब्लीडिंग : ल्यूकेमिया के कारण प्लेटलेट्स कम होने से आसानी से चोट, नाक या मसूड़ों से खून बहना या त्वचा पर लाल धब्बे (पेटीकिया) दिख सकते हैं।

    बार-बार संक्रमण : बार-बार बुखार के साथ संक्रमण होना ल्यूकेमिया में कम या खराब व्हाइट ब्लड सेल्स का संकेत हो सकता है।

    डॉक्टरों का कहना है कि इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें और समय पर जांच करवाएं। जल्दी पता चलने से ब्लड कैंसर का इलाज संभव है। इस सितंबर, जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करें।

    This symptom seen at night is helpful in identifying blood cancer... know more ब्लड कैंसर की पहचान में मददगार है रात में दिखने वाला यह एक लक्षण... जानें
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर स्टॉकयार्ड में बड़ा हादसा, बैटरी बदलते ही धू-धूकर जली कार…
    Next Article नवरात्रि से पहले कार खरीदना होगा फायदेमंद, GST कटौती से घटेंगे दाम…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेडिकल पढ़ने का सपना हुआ आसान, रिम्स में बढ़कर हुई 250 एमबीबीएस सीटें

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.