Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»अफगानिस्तान भूकंप में 800 से ज्यादा लोगों की मौत, भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ 
    देश

    अफगानिस्तान भूकंप में 800 से ज्यादा लोगों की मौत, भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ 

    Team JoharBy Team JoharSeptember 1, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अफगानिस्तान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में पाकिस्तान सीमा के पास बीती देर रात भूकंप आया। कुछ एजेंसियों ने इसकी तीव्रता 6.3 बताई। भूकंप के झटकों से डरे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इस आपदा में अब तक 800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2500 से अधिक लोग घायल हैं।

    भारत ने की मदद की पेशकश

    भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अफगानिस्तान को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में आए विनाशकारी भूकंप से गहरी चिंता है। हम अफगान लोगों के साथ हैं और इस मुश्किल समय में उनकी मदद करेंगे। मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना।”

    The devastating earthquake in Kunar Province of Afghanistan is a matter of deep concern. Express our support and solidarity to the Afghan people as they respond to it.

    India will extend assistance in this hour of need. Our condolences to the families of the victims. And our…

    — Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) September 1, 2025

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर दुख जताया और कहा, “अफगानिस्तान में भूकंप से हुई जान-माल की हानि से दुखी हूं। हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। भारत प्रभावित लोगों को हर तरह की मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है।”

    Deeply saddened by the loss of lives due to the earthquake in Afghanistan. Our thoughts and prayers are with the bereaved families in this difficult hour, and we wish a speedy recovery to the injured. India stands ready to provide all possible humanitarian aid and relief to those…

    — Narendra Modi (@narendramodi) September 1, 2025

    एक महीने में अफगानिस्तान में यह पांचवां भूकंप

    अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र नांगरहार प्रांत के जलालाबाद के पास 8 किलोमीटर की गहराई पर था। यह भूकंप रात 11:47 बजे आया। नांगरहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता नकीबुल्लाह रहीमी ने बताया कि 15 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब 20 मिनट बाद उसी क्षेत्र में 4.5 तीव्रता का एक और भूकंप आया, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी।

    EQ of M: 6.3, On: 01/09/2025 00:47:41 IST, Lat: 34.50 N, Long: 70.81 E, Depth: 160 Km, Location: Afghanistan.
    For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/O7V6fMS76w

    — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) August 31, 2025

    पिछले एक महीने में अफगानिस्तान में यह पांचवां भूकंप है। इससे पहले 27 अगस्त को 5.4, 17 अगस्त को 4.9, 13 अगस्त को 4.2 और 8 अगस्त को 4.3 तीव्रता के भूकंप आए थे। अफगानिस्तान भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है, जहां बार-बार भूकंप आते रहते हैं।

    Also Read : पूर्वी अफगानिस्तान में भूकंप से भारी तबाही, अब तक 622 की मौ’त, 1300 जख्मी

    India extended a helping hand in the earthquake in Afghanistan India's Foreign Minister S. Jaishankar India's Foreign Minister S. Jaishankar assured all possible help to Afghanistan More than 800 people died in Afghanistan earthquake PM modi PM Modi assured help to Afghanistan अफगानिस्तान भूकंप में 800 से ज्यादा लोगों की मौत अफगानिस्तान में आये भूकंप में भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ पीएम मोदी पीएम मोदी ने अफगानिस्तान को दिया मदद का अस्वाशन भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में छात्र-छात्राओं ने बढ़ाया कदम, नेत्रदान के प्रति किया जागरूक…
    Next Article दिशोम गुरु के सम्मान में स्मृति चिन्ह का होगा अनावरण, कब और कहां… जानें

    Related Posts

    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.