Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, जीडीपी में उछाल, सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड
    देश

    भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, जीडीपी में उछाल, सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड

    Team JoharBy Team JoharSeptember 1, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शेयर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को कारोबार की शुरुआत सपाट रही। सेंसेक्स 19 अंक चढ़कर 79,828 पर खुला, जबकि निफ्टी 6 अंक की बढ़त के साथ 24,432 पर रहा। बैंक निफ्टी में भी हल्की तेजी देखी गई और यह 53,658 पर कारोबार कर रहा था। रुपया डॉलर के मुकाबले 88.17 पर स्थिर रहा।

    सेक्टर्स और शेयरों का प्रदर्शन

    ऑटो, आईटी, मेटल और फार्मा सेक्टर्स में खरीदारी देखी गई, लेकिन रियल्टी सेक्टर में गिरावट रही। टॉप गेनर्स में इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, पावरग्रिड और एचसीएल टेक रहे, जबकि आईटीसी, बीईएल, सन फार्मा, रिलायंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर टॉप लूजर्स में शामिल थे।

    भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी

    अप्रैल-जून तिमाही में भारत की जीडीपी 7.8% बढ़ी, जो पिछले पांच तिमाहियों में सबसे ज्यादा है। सरकारी खर्च, घरेलू खपत और उद्योगों की मजबूती ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है।

    अंतरराष्ट्रीय खबरें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की और आपसी भरोसे को रिश्तों में सुधार के लिए अहम बताया। पीएम मोदी जल्द ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मिलेंगे। पुतिन ने दिसंबर में भारत दौरे की घोषणा की है, जिससे ऊर्जा, रक्षा और व्यापार में नए समझौते हो सकते हैं।

    अमेरिकी ट्रेड और शेयर बाजार

    अमेरिकी अपील्स कोर्ट ने ट्रंप के कई टैरिफ को गैरकानूनी घोषित किया, जिससे वैश्विक व्यापार को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। अमेरिकी शेयर बाजार में शुक्रवार को गिरावट रही, डाओ जोंस 90 अंक और नैस्डैक 250 अंक नीचे बंद हुआ। जापान का निक्केई भी 400 अंक गिरा।

    सोना-चांदी और कच्चा तेल

    घरेलू बाजार में सोना पहली बार ₹1,04,000 प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचा। चांदी ने भी ₹1,20,900 का नया रिकॉर्ड बनाया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 3,530 डॉलर पर बंद हुआ, जबकि कच्चा तेल 68 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया।

    निवेशकों की गतिविधि

    विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 8,300 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि घरेलू निवेशकों ने 11,500 करोड़ रुपये की खरीदारी की, जो 7 अप्रैल के बाद सबसे ज्यादा है।

    कॉरपोरेट खबरें

    जायडस वेलनेस ने ब्रिटेन की कंपनी कम्फर्ट क्लिक को 2,847 करोड़ रुपये में खरीदा। इंडियन हाईवे मैनेजमेंट कंपनी ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ मिलकर मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम शुरू करने का समझौता किया।

    Also Read : वोटर अधिकार यात्रा का समापन आज पटना में, CM हेमंत सोरेन होंगे साथ

    GDP increased gold and silver made new records Indian stock market started flat जीडीपी में उछाल भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवोटर अधिकार यात्रा का समापन आज पटना में, CM हेमंत सोरेन होंगे साथ
    Next Article झारखंड के पारंपरिक व्यंजन “मड़ुआ छिलका” को दिलाया जाएगा GI टैग, IHM रांची ने शुरू की प्रक्रिया

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    क्राइम

    दो दशक साल, 9 हत्याएं : क्या दिल्ली पूर्वोत्तर के लोगों को कभी अपना मानेगी?

    September 10, 2026
    क्राइम

    50 लाख कैश से खुला विकास तिवारी तक पहुंचने का रास्ता, ATS जांच में गैंग की पूरी कड़ी का दावा

    September 10, 2026
    क्राइम

    गैंगस्टर अबू सलेम की अग्रिम रिहाई की याचिका खारिज, 1993 मुंबई ब्लास्ट में काट रहा है उम्रकैद

    September 10, 2026
    क्राइम

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026
    क्राइम

    जानें PMO से जुड़े 9 ऐसे ठगों की कहानी, जिन्होंने फर्जी अफसर बन सरकारी रुतबे को बना लिया ठगी का धंधा

    September 9, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.