Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Oct, 2025 ♦ 5:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप, 9 लोगों की मौ’त, दिल्ली-NCR तक झटके
    देश

    अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप, 9 लोगों की मौ’त, दिल्ली-NCR तक झटके

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अफगानिस्तान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी इलाके में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई, जो शक्तिशाली श्रेणी में आता है। इस भूकंप के झटके पाकिस्तान और भारत के दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किए गए।

    भूकंप का केंद्र :

    USGS के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर से 27 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में था। यह भूकंप 8 किलोमीटर की गहराई में आया। भारतीय समयानुसार, झटके रात 12:47 बजे महसूस किए गए। इसके करीब 20 मिनट बाद एक और झटका आया, जिसकी तीव्रता 4.5 मापी गई। इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था।

    तबाही और नुकसान :

    रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस भूकंप से अफगानिस्तान में बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। नांगरहार प्रांत के जन स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता नकीबुल्लाह रहीमी ने बताया कि इस आपदा में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है और कम से कम 15 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

    भारत और पाकिस्तान में भी महसूस हुए झटके :

    भूकंप के तेज झटके पाकिस्तान के कई हिस्सों में महसूस किए गए। वहीं, भारत के दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में भी लोगों ने देर रात कंपन महसूस की। डर की वजह से कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने बताया कि इमारतें हिलने लगी थीं, जिससे घबराहट फैल गई।

    क्यों आते हैं इतने भूकंप :

    अफगानिस्तान और उसके पड़ोसी क्षेत्रों में हाल के वर्षों में भूकंप की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह क्षेत्र दो टेक्टोनिक प्लेटों—भारतीय और यूरेशियन प्लेट—के लगातार टकराव के कारण भूकंपीय रूप से सक्रिय है। यही टकराव लाखों साल पहले हिमालय के निर्माण का कारण बना था और आज भी इसी के चलते भूकंप आते रहते हैं।

    Also Read : विक्की यादव बने रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष, मुनचुन राय होंगे मुख्य संरक्षक

    Choose from the most used tags
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 01 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article बीजापुर में एक और शिक्षादूत की नक्सलियों ने की ह’त्या, अब तक 9 की ले चुके हैं जान

    Related Posts

    देश

    नेपाल में Gen Z बना रहे नया राजनीतिक दल, चुनाव लड़ने से पहले रखी दो अहम शर्तें

    October 19, 2025
    देश

    ISRO की ऐतिहासिक उपलब्धि : चंद्रयान-2 ने पहली बार देखा सूर्य की सौर ऊर्जा का चंद्रमा पर प्रभाव

    October 19, 2025
    ट्रेंडिंग

    दिवाली पर BSNL का धमाकेदार ऑफर : रिचार्ज करें और जीतें चांदी का सिक्का

    October 19, 2025
    Latest Posts

    पाकुड़ में पुलिस दल पर हमला : ASI को बांध कर पीटा, वर्दी फाड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

    October 19, 2025

    दीवाली पर पटना में फायर डिपार्टमेंट अलर्ट, चार जोन में बांटा गया शहर

    October 19, 2025

    बंदर के बच्चे ने मचाया आतंक, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

    October 19, 2025

    Diwali 2025 : 20 अक्टूबर को मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा… जानें शुभ मुहूर्त और नियम

    October 19, 2025

    नित्य काली मंदिर में उमड़ रही भक्तों की भीड़, मन्नत पूरी होने की है मान्यता

    October 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.