Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»तेजस्वी के नारों पर फूटा भाई तेज प्रताप का गुस्सा, बोले- ‘फालतू बात मत करो, RSS के हो क्या?’
    ट्रेंडिंग

    तेजस्वी के नारों पर फूटा भाई तेज प्रताप का गुस्सा, बोले- ‘फालतू बात मत करो, RSS के हो क्या?’

    Team JoharBy Team JoharAugust 31, 2025Updated:August 31, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रताप
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jehanabad : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार कारण बना उनका अपने भाई तेजस्वी यादव के समर्थकों पर गुस्सा। जहानाबाद के लखनार गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए तेज प्रताप उस वक्त भड़क गए, जब कुछ समर्थकों ने ‘अबकी बार तेजस्वी सरकार’ के नारे लगाए।

    ‘सरकार जनता की होती है, किसी व्यक्ति की नहीं’

    गुस्से में तेज प्रताप ने नारेबाजी करने वालों को फटकार लगाते हुए कहा, “फालतू बात मत करो। तुम RSS के हो क्या? अभी पुलिस पकड़ेगी और लेकर चल देगी।” उन्होंने आगे कहा कि सरकार किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि जनता की होती है। घमंड करने वाला जल्दी गिरता है। तेज प्रताप यहीं नहीं रुके, उन्होंने नारा लगाने वालों को चेतावनी दी कि “नौटंकी करोगे तो रोजगार भी नहीं मिलेगा।”

    घोसी में प्रचार के दौरान जयचंदों पर साधा निशाना

    तेज प्रताप घोसी विधानसभा में अपने भावी प्रत्याशी के प्रचार और जनता संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। जनसभा में उन्होंने लोगों से जयचंदों से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा, “जो मेरा भला नहीं कर सका, वो सूबे के लोगों का क्या भला करेगा?” साथ ही उन्होंने दावा किया कि अगर उनकी सरकार बनी, तो युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर इंतजाम किए जाएंगे, ताकि छोटे-छोटे बच्चे राजनीति छोड़कर अपने काम-धंधे पर ध्यान दें।

    राहुल गांधी की यात्रा पर भी कसा तंज

    तेज प्रताप ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, “वह अभी यात्रा निकाल रहे हैं, हम तो पहले से ही यात्रा निकाल रहे हैं।”

    Also Read : जमीन विवाद ने लिया खू’नी मोड़, बिल्डर ने बिल्डर पर चलाई गो’ली

    are you from RSS?' RSS के हो क्या?' Tej Pratap Yadav said- 'Don't talk nonsense Tej Pratap's brother got angry at Tejashwi's slogans तेज प्रताप का भाई तेजस्वी के नारों पर भड़का गुस्सा तेज प्रताप यादव बोले- 'फालतू बात मत करो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूजा करने निकले बुजुर्ग की मिली ला’श
    Next Article राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के घर, गणेशोत्सव में की शिरकत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026
    Latest Posts

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.