Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»जितनी गालियां कांग्रेस PM को देगी, BJP का कमल उतना ही खिलेगा : अमित शाह
    देश

    जितनी गालियां कांग्रेस PM को देगी, BJP का कमल उतना ही खिलेगा : अमित शाह

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के दरभंगा में कांग्रेस की सभा में PM मोदी और उनकी स्वर्गीय मां के खिलाफ अपशब्दों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी की नकारात्मक राजनीति देश को नीचे ले जाएगी।

    शाह ने गुवाहाटी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “27 देशों ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान दिया है, लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नफरत भरी राजनीति शुरू की है। दरभंगा में कांग्रेस के मंच से पीएम मोदी और उनकी मां के लिए अपशब्द कहे गए, जो बेहद शर्मनाक है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।” उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा कि एक गरीब मां का बेटा 11 साल से देश का प्रधानमंत्री है और देश को आगे ले जा रहा है। जितनी गालियां कांग्रेस पीएम मोदी को देगी, बीजेपी का कमल उतना ही खिलेगा।”

    शाह ने ‘एक्स’ पर भी लिखा, “बिहार के दरभंगा में माननीय PM नरेंद्र मोदी जी और उनकी स्वर्गीय माताजी के लिए कांग्रेस और आरजेडी के मंच से जिस प्रकार गालियों से भरी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, वह न केवल निंदनीय है, बल्कि हमारे लोकतंत्र को भी कलंकित करने वाला है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति अपने निम्न स्तर पर आ पहुँची है। उनको यह बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है कि कैसे एक गरीब माँ का बेटा बीते 11 वर्षों से प्रधानमंत्री पद पर बैठा हुआ है और अपने नेतृत्व में देश को निरंतर आगे ले जा रहा है।”

    उन्होंने आगे कहा कि, “यह साफ दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी अपने उस चाल-चरित्र में वापस लौट आई है, जिसके माध्यम से उसने हमेशा देश की राजनीतिक संस्कृति में जहर घोलने का काम किया। गुजरात के मुख्यमंत्री काल से लेकर आज तक गांधी परिवार ने मोदी जी के खिलाफ नफरत फैलाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। परंतु अब तो इन्होंने मर्यादा की सारी सीमाएँ लांघ दी हैं। यह हर माँ का, हर बेटे का अपमान है, जिसके लिए 140 करोड़ देशवासी उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।”

    बिहार के दरभंगा में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और उनकी स्वर्गीय माताजी के लिए कांग्रेस और आरजेडी के मंच से जिस प्रकार गालियों से भरी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, वह न केवल निंदनीय है, बल्कि हमारे लोकतंत्र को भी कलंकित करने वाला है।

    राहुल गांधी के नेतृत्व में…

    — Amit Shah (@AmitShah) August 28, 2025

    Also Read : पटना में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, राहुल गांधी बोले- ‘सत्य और अहिंसा की जीत होगी’

    Amit Shah strongly condemned it BJP का कमल उतना ही खिलेगा : अमित शाह PM Modi was abused in Congress rally The more abuses Congress will give to PM the more BJP's lotus will bloom: Amit Shah अमित शाह ने की कड़ी निंदा कांग्रेस की सभा में PM मोदी को गाली जितनी गालियां कांग्रेस PM को देगी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटाटा मोटर्स यूनियन पदाधिकारियों ने स्व. रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि…
    Next Article पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के श्राद्ध भोज में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन, दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.