Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पटना में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, खूब चले लाठी-डंडे और पत्थर
    ट्रेंडिंग

    पटना में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, खूब चले लाठी-डंडे और पत्थर

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2025Updated:August 29, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पटना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना में शुक्रवार को कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा और हिंसक झड़प हो गई। विवाद राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान एक कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप है।

    बीजेपी कार्यकर्ता इस टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस कार्यालय के बाहर पहुंचे और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जवाब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नारे लगाए और दोनों गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और लाठी-डंडे व पत्थर चलने लगे। इस दौरान कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई।

    #WATCH | पटना, बिहार: कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। pic.twitter.com/yMCorC45BR

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2025

    कांग्रेस कार्यालय के बाहर अब भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ता ऑफिस के गेट के पास बैठकर धरना दे रहे हैं, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई है।

    इस पूरे मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी की यात्रा के दौरान पीएम मोदी की माता को लेकर जो अपशब्द बोले गए, वह बेहद घृणित और निंदनीय है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कोई नई बात नहीं है, कांग्रेस लंबे समय से प्रधानमंत्री के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस घटना को “अशोभनीय” बताते हुए X (पूर्व में ट्विटर) पर निंदा की है।

    दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस और राजद के मंच से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और उनकी स्व॰ माता जी के विरूद्ध जिस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है वह अत्यंत अशोभनीय है और मैं इसकी निंदा करता हूं।

    — Nitish Kumar (@NitishKumar) August 29, 2025

    Also Read : तेज रफ्तार पिकअप वैन की टक्कर से तीन युवक घायल, एक की हालत नाजुक

     

     

    कांग्रेस कांग्रेस कार्यालय कांग्रेस धरना केंद्रीय गृहमंत्री गाली विवाद गिरफ्तारी तोड़फोड़ दरभंगा पुलिस नरेंद्र मोदी नीतीश कुमार पटना पत्थरबाजी पीएम की माता पीएम मोदी पुलिस तैनाती प्रदर्शन बिहार बिहार राजनीति बीजेपी भपुरा गांव मो. रिजवी राजनीतिक झड़प राजनीतिक विवाद राहुल गांधी रिजवी उर्फ राजा लाठीचार्ज वोटर अधिकार यात्रा सिंहवाड़ा थाना हिंसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेज रफ्तार पिकअप वैन की टक्कर से तीन युवक घायल, एक की हालत नाजुक
    Next Article पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बिहार में हाई अलर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.