Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»उपायुक्त छवि रंजन ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, बोले-मैटरनिटी वार्ड में कर्मियों की उपस्थिति की जांच
    झारखंड

    उपायुक्त छवि रंजन ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, बोले-मैटरनिटी वार्ड में कर्मियों की उपस्थिति की जांच

    Team JoharBy Team JoharSeptember 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। शनिवार को उपायुक्त छवि रंजन ने एडीएम लॉ एंड ऑर्डर लोकेश मिश्रा के साथ सदर अस्पताल रांची का औचक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही, आमजनों की आवाजाही के लिए इस्तेमाल होने वाली सीढ़ियों एवं पेडस्टल की समुचित साफ – सफाई का भी निदेश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में तैयार हो रही नई बिल्डिंग के विभिन्न वार्ड का भी दौरा किया। साथ ही, ऑक्सिजन सप्लाई प्लांट इत्यादि का भी मुआयना किया।

    बिल्डिंग में बचे कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निदेश

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल परिसर में तैयार हो रही नई बिल्डिंग के विभिन्न हिस्सों का मुआयना किया। साथ ही, उन्होंने वहां उपस्थित कॉन्ट्रेक्टर एवं कार्यपालक अभियन्ता को निदेश देते हुए कहा कि, सरकार द्वारा निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करें एवं जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कर सूचित करें। साथ ही, कॉन्ट्रेक्टर को कार्य पूर्ण होने में देरी को लेकर लिखित जानकारी पेश करने का निदेश दिया गया है।

    मैटरनिटी वार्ड का किया निरीक्षण

    औचक निरीक्षण के दौरान उपायुक्त छवि रंजन ने सदर अस्पताल न्यू बिल्डिंग स्थित मैटरनिटी वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में कार्यरत कर्मियों की उपस्थिति इत्यादि की जांच की। साथ ही, लिफ्ट की स्थिति, ट्रॉली की उपलब्धता इत्यादि की भी जांच की।

    मैटरनिटी वार्ड में लिफ़्ट, ट्रॉली इत्यादि की उपलब्धता करें सुनिश्चित

    उपायुक्त छवि रंजन ने उपस्थित कार्यपालक अभियन्ता एवं कॉन्ट्रेक्टर को लिफ्ट की समस्या को जल्द से जल्द दुरुस्त करते हुए सूचित करने का निदेश दिया। साथ ही, सख़्त निदेश देते हुए उन्होंने कहा “मैटरनिटी वार्ड में तैनात मेडिकल ऑफिसर एवं हॉस्पिटल मैनेजर यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी गर्भवती महिला की लिफ़्ट न काम करने या ट्रॉली उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना करना पड़े। इस प्रकार की शिकायतों को सख्ती से लिया जाएगा।”

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त छवि रंजन ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई में सुधार करने के निदेश दिए। साथ ही, उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से अस्पताल में बेड की उपलब्धता संबंधी जानकारी ली एवं पेइंग वॉड इत्यादि में उपलब्ध सुविधाओं इत्यादि का भी निरीक्षण किया।

    Latest news National news Online news ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेपी नड्डा की नई टीम का गठन, रघुवर दास और अन्नपूर्णा देवी बने बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
    Next Article बिहार में कोरोना संक्रमण के मिले 1457 नए मामले, कुल आकड़ा 177355

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.