Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 May, 2026 ♦ 5:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»नाले में मिला युवक का श’व, मुर्गा सप्लाई करने निकला था घर से
    ट्रेंडिंग

    नाले में मिला युवक का श’व, मुर्गा सप्लाई करने निकला था घर से

    Team JoharBy Team JoharAugust 27, 2025Updated:August 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नाले
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Begusarai : बिहार के बेगूसराय जिले में एक युवक की बॉडी मिली है। घटना नगर थाना क्षेत्र के ट्रैफिक चौक के पास हुई, जहां स्थानीय निवासी मोहम्मद फारूक का शव नाले में पड़ा मिला। फारूक मुर्गा काटने का काम करते थे और बीती रात मुर्गा सप्लाई करने के लिए घर से निकले थे।

    जानकारी के अनुसार, फारूक शौच के लिए पास ही गए थे कि अचानक उनका पैर फिसला और वे नवनिर्मित नाले में जा गिरे। नाले में पानी भरा होने के कारण वह डूब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रातभर घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सुबह स्थानीय लोगों ने नाले में शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

    नगर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जैसे ही घटना की खबर मृतक के घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पत्नी ने बताया कि “वो रोज की तरह मुर्गा लेकर गए थे, फिर घर नहीं लौटे। हमें लगा देर से आएंगे, लेकिन सुबह पता चला कि नाले में गिरकर उनकी जान चली गई।”

    घटनास्थल पर मौजूद लोगों का आरोप है कि नाले का निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन उसके चारों ओर कोई सुरक्षा घेरे या बैरिकेडिंग नहीं की गई है। इससे पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं, लेकिन नगर निगम ने कभी इस ओर ध्यान नहीं दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा प्रशासन और नगर निगम की लापरवाही का नतीजा है। खुले नालों की वजह से आम लोगों की जान खतरे में पड़ी रहती है, लेकिन संबंधित विभाग बेखबर है।

    Also Read : चार मंजिला इमारत ढही, दो की मौ’त, 11 लोगों का रेस्क्यू

     

     

    8 PM B7 ICONIQ अवैध विदेशी शराब उत्पाद विभाग कसमार थाना छापेमारी जब्त शराब टैग्स अल्पविराम से: बेगूसराय ट्रैफिक चौक दांतू गांव नकली शराब फैक्ट्री नगर थाना नगर निगम नाले का निर्माण नाले में डूबकर मौत प्रशासन की लापरवाही बिहार बोकारो ब्लेंडर्स प्राइड मुर्गा सप्लाई मैकडॉवेल नंबर- 1 मोहम्मद फारूक रॉयल चैलेंज रॉयल स्टैग विनोद साव शराब घोटाला सिग्नेचर सुरक्षा घेरे का अभाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचार मंजिला इमारत ढही, दो की मौ’त, 11 लोगों का रेस्क्यू
    Next Article BREAKING : 6 दिनों की रिमांड पर खूंखार सुनील मीणा, ATS उगलवायेगी कई राज

    Related Posts

    खूंटी

    स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार पिकअप, ड्राइवर-खलासी घायल

    May 2, 2026
    खूंटी

    आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी बुधू मुंडा की ह’त्या, चार को पुलिस ने दबोचा

    May 2, 2026
    कोर्ट की खबरें

    रांची जमीन घोटाला मामले में भानु प्रताप प्रसाद की बेल पिटीशन खारिज

    May 2, 2026
    Latest Posts

    स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार पिकअप, ड्राइवर-खलासी घायल

    May 2, 2026

    आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी बुधू मुंडा की ह’त्या, चार को पुलिस ने दबोचा

    May 2, 2026

    रांची जमीन घोटाला मामले में भानु प्रताप प्रसाद की बेल पिटीशन खारिज

    May 2, 2026

    निर्माणाधीन पीरपैंती अदाणी पावर प्लांट मुख्य सचिव ने किया दौरा, प्रोजेक्ट में तेजी लाने पर की चर्चा

    May 2, 2026

    जमीन के झगड़े में रिश्तेदार ने युवक को मा’री थी गोली, दो चढ़े पुलिस के हत्थे

    May 2, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.