Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Aug, 2025 ♦ 7:21 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»Uncategorized»पूजा पाल का अखिलेश यादव पर हमला, कहा– सपा ने अपराधियों को पाला, मेरी जान को अब भी खतरा…
    Uncategorized

    पूजा पाल का अखिलेश यादव पर हमला, कहा– सपा ने अपराधियों को पाला, मेरी जान को अब भी खतरा…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaAugust 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk: समाजवादी पार्टी से निकाली गई विधायक पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी अपराधियों को संरक्षण देती है और उन्हें आशंका है कि सपा से जुड़े माफिया उनकी हत्या कर सकते हैं।

    बसपा विधायक राजू पाल की विधवा पूजा पाल का कहना है कि उनके पति को दिनदहाड़े एके-47 से गोलियों से भून दिया गया था और उस समय सपा की सरकार थी। उनके अनुसार हत्या के बाद भी सपा ने उनके खिलाफ अतीक अहमद के भाई अशरफ को चुनाव मैदान में उतारा।

    पूजा पाल का आरोप है कि उन्हें राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के कारण नहीं बल्कि विधानसभा में अतीक अहमद का नाम लेने की वजह से सपा से निष्कासित किया गया।

    अखिलेश यादव के इस बयान पर कि सपा ने उन्हें विधायक बनाया जबकि भाजपा ने विरोध किया, उन्होंने कहा कि उन्हें कभी मंत्री बनने की इच्छा नहीं थी। उनका एक ही लक्ष्य था—पति के हत्यारों को सज़ा दिलाना। उन्होंने दावा किया कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने न्याय दिलाया जबकि सपा हमेशा अपराधियों का साथ देती रही।

    पूजा पाल ने चेतावनी दी कि सपा से निकाले जाने के बाद अतीक अहमद परिवार के हौसले बुलंद हुए हैं। उनका कहना है कि योगी सरकार के दबाव में वे भले खामोश हों, लेकिन सपा की नीतियों ने उनका मनोबल बढ़ा दिया है।

    उन्होंने सपा की पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) नीति पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि अखिलेश यादव बार-बार इसका अर्थ बदलते रहते हैं। वह खुद पाल समाज की बेटी हैं, जो गरीब और पिछड़ा वर्ग है, लेकिन सपा सरकार में अति पिछड़ों को हमेशा नज़रअंदाज़ किया गया और अपनी जाति व मुसलमानों को प्राथमिकता दी गई।

    उन्होंने साफ कहा कि उन्हें भाजपा नेताओं से कोई खतरा नहीं है। उनके मुताबिक वे जीवनभर खतरों का सामना करती रही हैं और पाल समाज चट्टान की तरह उनके साथ खड़ा है।

    ध्यान देने योग्य है कि 2005 में उनके पति राजू पाल की हत्या में अतीक अहमद का नाम आया था। वहीं, 15 अप्रैल 2023 को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस सुरक्षा के बीच गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

    Akhilesh Yadav Atiq Ahmad Mafia Politics political controversy Pooja Pal Raju Pal Murder Samajwadi Party SP MLA Expulsion Uttar Pradesh politics Yogi Adityanath
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM हेमंत ने “बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग देवघर” A TOUCH OF THE DIVINE पुस्तक का किया लोकार्पण
    Next Article जिला मत्स्य पदाधिकारी चढ़ा निगरानी विभाग के हत्थे… जानें क्यों

    Related Posts

    Uncategorized

    गुमला में भारी बारिश से पुल ध्वस्त, कई गांवों का संपर्क टूटा

    August 24, 2025
    Uncategorized

    Breaking : बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो DRG जवान घायल

    August 12, 2025
    Uncategorized

    शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचेंगे अखिलेश यादव, हेमंत सोरेन से करेंगे मुलाकात

    August 12, 2025
    Latest Posts

    झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र 2025 : 4296 करोड़ 62 लाख रुपए का प्रथम अनुपूरक बजट पारित

    August 25, 2025

    जमशेदपुर में आर्म्स फैक्ट्री और गांजा तस्करी का खुलासा, बड़ी मात्रा में कैश और सामान जब्त

    August 25, 2025

    नौकरी के नाम पर करते थे वसूली, तीन लोग हिरासत में…

    August 25, 2025

    कोलकाता में गणेशोत्सव की तैयारियां तेज, हर वर्ष नई मिट्टी की मूर्ति स्थापित करने पर जोर…

    August 25, 2025

    बोकारो में विस्थापितों को मिला विधायक श्वेता सिंह का साथ, DC ऑफिस के सामने हुआ जोरदार प्रदर्शन

    August 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.