Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Aug, 2025 ♦ 5:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड विस का मॉनसून सत्र : हंगामे की उम्मीद, पक्ष-विपक्ष में होगी तीखी बहस
    झारखंड

    झारखंड विस का मॉनसून सत्र : हंगामे की उम्मीद, पक्ष-विपक्ष में होगी तीखी बहस

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मॉनसून
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड विधानसभा में सोमवार को मॉनसून सत्र में जमकर हंगामा होने की संभावना है। पक्ष और विपक्ष दोनों अपने-अपने मुद्दों के साथ सदन में उतरेंगे। नगड़ी में रिम्स-2 के निर्माण को लेकर चल रहे विरोध और रविवार को भाजपा विधायक चंपाई सोरेन को हाउस अरेस्ट किए जाने का मुद्दा सदन में गूंज सकता है। इसके अलावा, गोड्डा में सूर्या हांसदा के कथित फर्जी एनकाउंटर का मामला भी विपक्ष उठाएगा। दूसरी ओर, सत्ता पक्ष ने भी केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन की रणनीति बनाई है।

    विपक्ष उठाएगा रिम्स-2 और सूर्या हांसदा का मुद्दा

    भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने कहा कि सरकार किसानों की जमीन छीन रही है। नगड़ी में रिम्स-2 के लिए हजारों एकड़ जमीन पर किसान खेती करते हैं, लेकिन सरकार उन्हें उजाड़ना चाहती है। उन्होंने सूर्या हांसदा के एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए इसकी सीबीआई जांच की मांग की। जायसवाल ने कहा कि सदन में सरकार से इन मुद्दों पर जवाब मांगा जाएगा।

    सत्ता पक्ष का केंद्र सरकार पर हमला

    कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने बताया कि 25 और 26 अगस्त को सत्ता पक्ष केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेगा। खासकर संविधान के 130वें संशोधन का विरोध किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस संशोधन के जरिए विपक्ष को चुप कराना चाहती है और अपने सहयोगी दलों को डराने की कोशिश कर रही है। 26 अगस्त को इंडिया गठबंधन एसआइआर के मुद्दे पर सदन के अंदर और बाहर विरोध दर्ज कराएगा।

    शिबू सोरेन को भारत रत्न का प्रस्ताव

    झामुमो विधायक दल की बैठक में फैसला लिया गया कि सरकार सदन में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव लाएगी, जिसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि सत्ता पक्ष पूरी तैयारी के साथ सदन में जाएगा और विपक्ष के हर सवाल का जवाब देगा।

    Also Read : झारखंड में फिलहाल बारिश से राहत नहीं, 25 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी

    heated debate between ruling and opposition Monsoon session of Jharkhand Assembly: Uproar expected झारखंड विस का मॉनसून सत्र : हंगामे की उम्मीद पक्ष-विपक्ष में होगी तीखी बहस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में फिलहाल बारिश से राहत नहीं, 25 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी
    Next Article UP के बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा : 8 श्रद्धालुओं की मौ’त, 45 जख्मी

    Related Posts

    जमशेदपुर

    सोनारी में अवैध हथियार निर्माण और गांजा तस्करी का पर्दाफाश, बड़ी मात्रा में नगद बरामद

    August 25, 2025
    जमशेदपुर

    नौकरी के नाम पर करते थे वसूली, तीन लोग हिरासत में…

    August 25, 2025
    झारखंड

    बोकारो में विस्थापितों को मिला विधायक श्वेता सिंह का साथ, DC ऑफिस के सामने हुआ जोरदार प्रदर्शन

    August 25, 2025
    Latest Posts

    सोनारी में अवैध हथियार निर्माण और गांजा तस्करी का पर्दाफाश, बड़ी मात्रा में नगद बरामद

    August 25, 2025

    नौकरी के नाम पर करते थे वसूली, तीन लोग हिरासत में…

    August 25, 2025

    कोलकाता में गणेशोत्सव की तैयारियां तेज, हर वर्ष नई मिट्टी की मूर्ति स्थापित करने पर जोर…

    August 25, 2025

    बोकारो में विस्थापितों को मिला विधायक श्वेता सिंह का साथ, DC ऑफिस के सामने हुआ जोरदार प्रदर्शन

    August 25, 2025

    झारखंड विधानसभा में हंगामे के बीच सीएजी रिपोर्ट पेश

    August 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.