Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Aug, 2025 ♦ 4:36 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»धर्म/ज्योतिष»हरतालिका तीज 2025 : 26 अगस्त को रखा जाएगा निर्जला व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
    धर्म/ज्योतिष

    हरतालिका तीज 2025 : 26 अगस्त को रखा जाएगा निर्जला व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हरतालिका
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व हरतालिका तीज इस वर्ष 26 अगस्त 2025 (मंगलवार) को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा। यह व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, वैवाहिक सुख-समृद्धि और पारिवारिक खुशहाली के लिए रखती हैं। हरतालिका तीज का व्रत निर्जला (बिना अन्न और जल के) रखा जाता है, जिसे वर्ष के सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है।

    तिथि और मुहूर्त :

    पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज का पर्व हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस बार तृतीया तिथि 25 अगस्त को दोपहर 12:34 बजे प्रारंभ होकर 26 अगस्त को दोपहर 1:54 बजे तक रहेगी। चूंकि यह व्रत उदया तिथि के अनुसार रखा जाता है, इसलिए 26 अगस्त को व्रत किया जाएगा।

    पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5:56 बजे से 8:31 बजे तक रहेगा, जो कुल 2 घंटे 35 मिनट का होगा।

    पूजा विधि :

    व्रत रखने वाली महिलाएं ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान कर व्रत का संकल्प लेंगी। इसके बाद पूजा स्थल को रंगोली और फूलों से सजाकर भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की मूर्तियां या चित्र स्थापित किए जाएंगे। देवी पार्वती को चूड़ियां, बिंदी, सिंदूर, काजल, मेहंदी सहित सुहाग की सभी वस्तुएं अर्पित की जाती हैं।

    पूजन के दौरान भगवान को फल, फूल और मिठाई का भोग लगाया जाता है। पूजा के उपरांत हरतालिका तीज की व्रत कथा सुनी जाती है। व्रती महिलाएं इस दिन रात भर जागरण करती हैं और अगले दिन माता पार्वती की आरती कर सिंदूर अर्पित करती हैं। इसके पश्चात हलवे का भोग लगाकर व्रत खोला जाता है।

    व्रत के नियम और परंपराएं :

    • इस दिन महिलाओं को 16 श्रृंगार करना विशेष रूप से शुभ माना गया है।
    • काले रंग के वस्त्र या चूड़ियों के प्रयोग से बचना चाहिए।
    • लाल, पीले और हरे रंग के वस्त्र और चूड़ियां पहनना शुभ होता है।
    • व्रत के दौरान महिलाएं भजन-कीर्तन करती हैं और आध्यात्मिक वातावरण बनाए रखती हैं।

    मासिक धर्म में क्या करें :

    मासिक धर्म के दौरान महिलाएं यदि व्रत रखना चाहें तो पूजा सामग्री को स्पर्श न करें। इस समय केवल प्रार्थना, ध्यान और मंत्र जाप द्वारा आध्यात्मिक जुड़ाव बनाए रखा जा सकता है।

    पहली बार व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए सलाह :

    जो महिलाएं पहली बार हरतालिका तीज का व्रत रख रही हैं, उन्हें इसके कठोर नियमों के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रहना चाहिए। यह पर्व केवल पति की लंबी उम्र के लिए नहीं, बल्कि आत्मिक शुद्धि और भक्ति की भावना को जागृत करने का भी माध्यम है।

    Also Read : iPhone 17 सीरीज की लॉन्च डेट लीक : 9 सितंबर को हो सकता है ऐपल का बड़ा इवेंट

    Hartalika Teej 2025: Nirjala fast will be observed on 26th August know the auspicious time of Hartalika Teej know the method and importance of worship of Hartalika Teej जानिए हरतालिका तीज का पूजा विधि और महत्व जानिए हरतालिका तीज का शुभ मुहूर्त हरतालिका तीज 2025 : 26 अगस्त को रखा जाएगा निर्जला व्रत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleiPhone 17 सीरीज की लॉन्च डेट लीक : 9 सितंबर को हो सकता है ऐपल का बड़ा इवेंट
    Next Article ATS का चौंकाने वाला खुलासा- झारखंड के 285 लोग देश-विदेश के आतंकी संगठनों से जुड़े

    Related Posts

    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 22 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 22, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 21 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 21, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 20 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 20, 2025
    Latest Posts

    ओडिशा से झारखंड में घुसे दो ट्रकों को सिमडेगा पुलिस ने पकड़ा, 42 लाख का अवैध माल जब्त

    August 22, 2025

    बख्शे नहीं जायेंगे टैक्स डिफॉल्टर्स, रांची नगर निगम ने जारी की 500 बकायेदारों की लिस्ट

    August 22, 2025

    RJD के दो विधायक पीएम मोदी के मंच पर

    August 22, 2025

    सेहत का खजाना है किशमिश, रोजाना खाने से मिलते हैं कई फायदे… जानें

    August 22, 2025

    टाटानगर से अजमेर तक स्पेशल ट्रेन, एर्नाकुलम एक्सप्रेस होगी पुराने समय पर बहाल…

    August 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.