Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Oct, 2025 ♦ 11:20 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»ELVISH YADAV के घर फायरिंग मामले में एक आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
    ट्रेंडिंग

    ELVISH YADAV के घर फायरिंग मामले में एक आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग के मामले में एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी इशांत उर्फ इशू गांधी को बीपीटीपी थाना क्षेत्र से पकड़ा है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है।फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने बताया कि दूसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।

    क्या था मामला :

    गुरुग्राम के वजीराबाद गांव में 17 अगस्त को सुबह 5.30 बजे सेक्टर 57 यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने करीब 24 राउंड गोलियां चलाई थीं। घटना के समय एल्विश यादव घर पर मौजूद नहीं थे। फायरिंग की सूचना मिलते ही उनके घर के केयरटेकर ने तुरंत एल्विश के पिता, मास्टर राम अवतार को सूचित किया। राम अवतार के अनुसार तीन हमलावर बाइक पर आए थे, जिनमें से एक हमलावर बाइक से थोड़ी दूर पहले उतर गया था, जबकि दो अन्य ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और फरार हो गए।

    CCTV में कैद हुए हमलावर

    एल्विश यादव के घर की दीवारों पर गोलियों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। हमलावर घर पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गए थे। पुलिस ने CCTV की DVR कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद एल्विश के घर पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

    एल्विश का विवादों से नाता

    बिग बॉस OTT में भाग लेने के बाद एल्विश यादव की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ था, लेकिन उनका विवादों से भी पुराना नाता रहा है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और हमलावरों के मकसद का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।

    Also Read : झारखंड CID ने पकड़ा 31 करोड़ से ज्यादा की ठगी का पैसा, सात खाताधारक धराये

    ELVISH YADAV के घर फायरिंग मामले में एक आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार One accused in firing case at ELVISH YADAV's house arrested after encounter
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 22 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

    Related Posts

    देश

    पेंशनधारकों के लिए जरूरी सूचना: 30 नवंबर तक जमा करें जीवन प्रमाण पत्र, वरना रुक सकती है पेंशन

    October 6, 2025
    जमशेदपुर

    BREAKING : झारखंड के घाटशिला में उपचुनाव 11 नवंबर को, नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे

    October 6, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : दो चरणों में होगा बिहार विधानसभा चुनाव, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

    October 6, 2025
    Latest Posts

    पेंशनधारकों के लिए जरूरी सूचना: 30 नवंबर तक जमा करें जीवन प्रमाण पत्र, वरना रुक सकती है पेंशन

    October 6, 2025

    सरायकेला में ड्रग्स तस्करों को सबसे बड़ी चोट, 40 लाख का ब्राउन शुगर के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार

    October 6, 2025

    BREAKING : झारखंड के घाटशिला में उपचुनाव 11 नवंबर को, नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे

    October 6, 2025

    Breaking : दो चरणों में होगा बिहार विधानसभा चुनाव, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

    October 6, 2025

    झारखंड में छात्रों का गुस्सा : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान अटका, 8 अक्टूबर को महाआंदोलन की चेतावनी

    October 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.