Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची के पॉलीटेक्निक कॉलेज में जन्माष्टिम पर हुए ऑर्केस्ट्रा को लेकर बवाल, ABVP ने प्रिंसिपल से मांगा इस्तीफा
    झारखंड

    रांची के पॉलीटेक्निक कॉलेज में जन्माष्टिम पर हुए ऑर्केस्ट्रा को लेकर बवाल, ABVP ने प्रिंसिपल से मांगा इस्तीफा

    Team JoharBy Team JoharAugust 18, 2025Updated:August 18, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ABVP
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची के बहु बाजार स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। कॉलेज के छात्र और ABVP यानी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जोरदार नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन हुआ, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालात इतने बिगड़ गये कि पुलिस को कॉलेज आना पड़ा।

    ABVP

    मामले जन्माष्टमी के मौके पर हुए एक कार्यक्रम से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है जन्माष्टमी के दिन कॉलेज कैपस में पूजा की गयी। इस दौरान ऑर्केस्ट्रा भी कराया गया। इस ऑर्केस्ट्रा में अश्लील डांस कराया गया। इसी के विरोध में ABVP ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया। ABVP कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के प्रिंसिपल पर सीधा निशाना साधते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर डाली। उनका साफ कहना था कि शिक्षा के मंदिर में अश्लील डांस कतई नहीं होना चाहिये।

    वहीं, कॉलेज के छात्रों ने ABVP के इस विरोध को गैरजरूरी और राजनीतिक रंग देने वाला करार दिया। उन्होंने कॉलेज परिसर में ABVP के खिलाफ जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। छात्रों का कहना था कि कॉलेज की पढ़ाई और माहौल बिगाड़ने के लिए ABVP अनावश्यक विवाद खड़ा कर रहा है। मामले में कॉलेज के प्रिंसिपल का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी। मामले की जांच कराई जायेगी।

    ABVP

    स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस की टीम भी तैनात की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की और किसी बड़ी घटना को होने से रोक लिया। इस दौरान ABVP के कार्यकर्ताओं ने पुलिस-प्रशासन गो बैक के नारे भी लगाये।

    Also Read : 11 IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, कई बने SDO… देखें पूरी लिस्ट

    ABVP demands resignation from Principal ABVP ने प्रिंसिपल से मांगा इस्तीफा Ruckus over orchestra on Janmashtami at Ranchi Polytechnic College रांची के पॉलीटेक्निक कॉलेज में जन्माष्टिम पर हुए ऑर्केस्ट्रा को लेकर बवाल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article11 IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, कई बने SDO… देखें पूरी लिस्ट
    Next Article किसान की गला रेतकर ह’त्या, पत्नी और दामाद पर लगा आरोप

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    क्राइम

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर का निधन: 13 साल की उम्र में फिल्म पोस्टर बनाने से लेकर सिनेमा के दिग्गज बनने तक का सफर

    October 8, 2026
    झारखंड

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026
    Latest Posts

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026

    नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है, मस्जिद जाना अनिवार्य नहीं : एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कलकत्ता हाईकोर्ट से कहा

    October 8, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.