Ranchi : झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी ने बुधवार को रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर चुनाव आयोग का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने इस अवसर पर कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर वोटर चोरी की साजिश में शामिल है।
उन्होंने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत लोकतंत्र के लिए खतरा है और यह स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को कमजोर कर रही है। इस दौरान महिला कांग्रेस की सदस्यों ने नारे लगाए “जो करेगा वोट चोरी का खेल, तो लगेगी हथकड़ी, जाएगा जेल” और “धिक्कार है, धिक्कार है, वोट चोर सरकार है।”
कार्यक्रम में पिंकी सिंह, पुनीता चौधरी, पार्वती सिंह, नीलम सहाय, अनिता देवी, प्रीति सहाय, सीता राणा, मीनू सिंह, संगीता टोप्पो, नीतू देवी, मेरी तिर्की, अजंता सामंत, वर्षा भावना, सुनीता गोप, आरती पांडे, शहनाज खातून, प्रमिला देवी सहित कई प्रदेश और जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।
महिला कांग्रेस ने चुनाव आयोग से निष्पक्षता बनाए रखने और जनता के विश्वास को बहाल करने की अपील की है, साथ ही चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो और भी कड़े आंदोलन किए जाएंगे।
Also Read : टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें नवंबर में रहेगी रद्द
Also Read : जमशेदपुर के MGM अस्पताल में निःशुल्क ऑडियोलॉजी सेंटर की जल्द होगी शुरुआत…