Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Sep, 2025 ♦ 10:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कारोबार»शेयर बाजार में मुनाफावसूली का दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट
    कारोबार

    शेयर बाजार में मुनाफावसूली का दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 12, 2025Updated:August 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शेयर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : हफ्ते के पहले दिन की शानदार तेजी के बाद मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में मुनाफावसूली का दबाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 96 अंक लुढ़ककर 80,508 पर खुला, जबकि निफ्टी 22 अंक फिसलकर 24,563 पर पहुंचा। बैंक निफ्टी भी 69 अंक की कमजोरी के साथ 55,441 पर कारोबार शुरू किया। विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया मामूली मजबूती के साथ 87.64 प्रति डॉलर पर खुला।

    वैश्विक संकेतों ने बदला मूड

    निवेशकों की नजर वैश्विक घटनाक्रमों पर टिकी रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की संभावित मुलाकात से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण बाजार में सतर्कता का माहौल रहा। ट्रंप प्रशासन द्वारा चीन पर बढ़े हुए टैरिफ की समयसीमा 90 दिन बढ़ाने की घोषणा से एशियाई बाजारों में राहत दिखी, लेकिन इसका असर घरेलू बाजार पर सीमित रहा।

    कमोडिटी बाजार में गिरावट

    ट्रंप के गोल्ड पर टैरिफ न लगाने के फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 50 डॉलर गिरकर 3,400 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया। चांदी में भी डेढ़ प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। घरेलू बाजार में सोना 1,100 रुपये टूटकर 1 लाख 400 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे और चांदी 1,400 रुपये फिसलकर बंद हुई। कच्चा तेल 67 डॉलर प्रति बैरल से नीचे स्थिर रहा, जो ऊर्जा-निर्भर कंपनियों के लिए सकारात्मक संकेत है।

    विदेशी बाजारों का हाल

    अमेरिकी बाजारों में CPI आंकड़ों से पहले दबाव देखा गया। डाओ जोंस 200 अंक गिरकर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक इंट्राडे में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद 60 अंक टूटा। GIFT निफ्टी 30 अंक फिसलकर 24,600 के पास आ गया। वहीं, जापान का निक्केई एक दिन की छुट्टी के बाद 950 अंक की उछाल के साथ लौटा, जिससे एशियाई बाजारों को मजबूती मिली।

    कॉरपोरेट नतीजों पर निवेशकों की नजर

    घरेलू मोर्चे पर निवेशक कॉरपोरेट नतीजों पर टकटकी लगाए हुए हैं। Astral और Titagarh के तिमाही नतीजे उम्मीद से कमजोर रहने से इनके शेयरों में दबाव देखा गया। आज Apollo Hospitals, Hindalco और ONGC जैसे निफ्टी हैवीवेट्स के नतीजे घोषित होंगे। इसके अलावा F&O सेगमेंट में Oil India, BDL, HAL और NMDC समेत 13 कंपनियों के नतीजों से सेक्टोरल गतिविधियां प्रभावित होंगी।

    वैश्विक और घरेलू कारकों के बीच बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। निवेशकों को सतर्कता बरतते हुए कॉरपोरेट नतीजों और वैश्विक संकेतों पर नजर रखने की सलाह दी जा रही है।

    Also Read : झारखंड में आज बैंकर समिति की अहम बैठक, वित्त और कृषि मंत्री रहेंगे मौजूद

    Stock market fluctuations: Sensex-Nifty improve after weak start शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव : कमजोर शुरुआत के बाद सेंसेक्स-निफ्टी में सुधार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में आज बैंकर समिति की अहम बैठक, वित्त और कृषि मंत्री रहेंगे मौजूद
    Next Article शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचेंगे अखिलेश यादव, हेमंत सोरेन से करेंगे मुलाकात

    Related Posts

    देश

    HSBC इंडिया और AJIO की नई साझेदारी, ग्राहकों को फैशन में मिलेगा खास अनुभव

    September 26, 2025
    ट्रेंडिंग

    सोनम वांगचुक गिरफ्तार, लद्दाख हिंसा के लिए माना गया जिम्मेदार

    September 26, 2025
    देश

    अदाणी एंटरप्राइजेज को हाइड्रोजन ट्रक के लिए मिला ‘क्लाइमेट एक्शन अवॉर्ड’

    September 26, 2025
    Latest Posts

    दुर्गोत्सव की भव्यता में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, भक्तों संग मां दुर्गा से मांगी राज्य की समृद्धि की दुआ

    September 26, 2025

    महिला रोजगार योजना पर प्रियंका का हमला, कहा: सिर्फ चुनावी बहाना…

    September 26, 2025

    दुर्गा पूजा को लेकर रांची पुलिस की अपील- बनाए रखें सौहार्दपूर्ण माहौल

    September 26, 2025

    लापरवाही पर DC ने लिया एक्शन, 10 छात्राओं को तुरंत मिले नए साइकिल

    September 26, 2025

    आनंदपुरी में जुआ खेलते 18 लोग गिरफ्तार, ₹3.43 लाख कैश बरामद

    September 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.