Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Sep, 2025 ♦ 7:22 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»सुगा को जापान का नया प्रधानमंत्री चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी
    विदेश

    सुगा को जापान का नया प्रधानमंत्री चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 16, 2020Updated:September 16, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    नयी दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योशीहिदे सुगा को जापान का नया प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी है और दोनों देशों के बीच संबंधों के और अधिक मजबूत होने की आशा व्यक्त की है।

    日本国首相へのご就任を心よりお祝い申し上げます。閣下とともに印日特別戦略的グローバルパートナーシップをさらなる高みに到達させることを期待しています。@sugawitter

    — Narendra Modi (@narendramodi) September 16, 2020

    माेदी ने ट्वीट किया, “ जापान का नया प्रधानमंत्री चुने जाने पर योशीहिदे सुगा को हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे उम्मीद है कि हम संयुक्त रूप से मिलकर भारत-जापान के बीच विशेष रणनीतिक तथा वैश्विक साझेदारी को नयी ऊंचाईंयों पर ले जायेंगे।”

    जापान में सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के नेता योशीहिदे सुगा को बुधवार को औपचारिक रूप से देश का नया प्रधानमंत्री चुन लिया गया।
    जापान की संसद के निचले सदन में हुए चुनाव में सांसदों ने 71 वर्षीय सुगा को अपना नया नेता चुना।
    इससे पहले स्वास्थ्य कारणों से अपना पद छोड़ने वाले जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और उनकी कैबिनेट ने बुधवार को आधिकारिक रूप से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही आबे के करीब आठ वर्ष लंबे रिकाॅर्ड कार्यकाल का भी अंत हो गया।
    जापान के नये प्रधानमंत्री सुगा ने देश की अर्थव्यवस्था को पुन: पटरी पर लाने के लिए आबेनोमिक्स के नाम से प्रसिद्ध आर्थिक नीति समेत श्री आबे की अन्य नीतियों का अनुसरण करने का संकल्प लिया है।

    आबे ने आज प्रधानमंत्री कार्यालय में अपने कार्यकाल के अंतिम दिन प्रवेश किया और देशवासियों का शुक्रिया अदा किया।
    श्री आबे ने इस अवसर पर कहा, “सत्ता में रहते हुए मैंने प्रत्येक दिन पूरी कोशिश की है कि देश की अर्थव्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाया जाये और जापान के हितों के संरक्षण के लिए हर संभव कूटनीतिक कदम उठाए जायें।”

    आबे ने कहा है कि वह संसद सदस्य के रूप में नयी सरकार का समर्थन करते रहेंगे।

    सुगा के समक्ष देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना एक बड़ी चुनौती होगी। कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के कारण जापान की अर्थव्यवस्था की हालत काफी खराब है और वह ऐतिहासिक रूप से निचले स्तर पर है।
    उल्लेखनीय है कि आबे ने 28 अगस्त को स्वास्थ्य कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले वर्ष 2007 में भी उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया था। वर्ष 2012 के चुनाव में आबे भारी बहुमत के साथ पुन: सत्ता में लौटे थे।

    आबे काफी समय से आंतों की बीमारी ‘अल्सरेटिव कोलाइटिस’ से पीड़ित हैं। यह बड़ी आंत की एक गंभीर बीमारी है, जिससे श्री आबे किशोरावस्था से ही जूझ रहे हैं। इस बीमारी में बड़ी आंत की अंदरूनी परत में सूजन और जलन हो जाती है जिससे कई छोटे-छोटे छाले बनने लगते हैं। उन छालों और सूजन के कारण पेट-संबंधी परेशानियां होने लगती हैं जो पाचन तंत्र पर बुरा असर डालती हैं। इससे आंतों और मलाशय का कैंसर होने की आशंका भी होती है।
    आबे का कार्यकाल सितंबर 2021 में समाप्त होने वाला था। श्री आबे के नाम सबसे लंबे समय तक जापान का प्रधानमंत्री रहने का भी रिकार्ड है।


    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधोनी आईपीएल से पहले सीटी बजाते नजर आए
    Next Article तीन-चार सप्ताह के भीतर अमेरिका को मिल जायेगी कोरोना वायरस की वैक्सीन: डोनाल्ड ट्रम्प

    Related Posts

    विदेश

    अफगानिस्तान को ट्रंप की चेतावनी “बगराम एयरबेस वापस करो, नहीं तो बुरा होगा”

    September 21, 2025
    विदेश

    अब नए एच-1बी वीजा के लिए चुकाने होंगे 1 लाख डॉलर, ट्रंप सरकार का नया आदेश आज से लागू

    September 21, 2025
    विदेश

    ट्रंप प्रशासन ने H-1B वीजा शुल्क में की बड़ी वृद्धि की घोषणा

    September 20, 2025
    Latest Posts

    एक्सपो उत्सव : छठे दिन उमड़ा जनसैलाब, बच्चों के पेंटिंग, फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता ने मोहा मन

    September 21, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के संरक्षण में हो रहा टेंडर घोटाला : अजय साह

    September 21, 2025

    बाल संरक्षण के लिए रांची पुलिस का बड़ा कदम, तीसरे चरण का प्रशिक्षण पूरा

    September 21, 2025

    अधजली ला’श का खुला राज : भाई की मौत का बदला लेने के लिए कर दी गयी दोस्त की ह’त्या

    September 21, 2025

    कल से लागू होगा ‘GST बचत महोत्सव’, हर वर्ग को होगा फायदा : पीएम मोदी

    September 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.