Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»25 लाख रुपये रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार, 35 करोड़ के बिल को लेकर मांगे थे पांच करोड़
    देश

    25 लाख रुपये रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार, 35 करोड़ के बिल को लेकर मांगे थे पांच करोड़

    Team JoharBy Team JoharAugust 8, 2025Updated:August 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    25 लाख
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live Desk : आंध्र प्रदेश में आदिवासी कल्याण विभाग के एक सीनियर अधिकारी को 25 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने यह कार्रवाई इंजीनियर-इन-चीफ सब्बावरापु श्रीनिवास के खिलाफ की है। उन पर यह आरोप है कि वे 35.5 करोड़ रुपये के लंबित बिलों को पास करने के बदले में एक ठेकेदार से 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांग रहे थे।

    शिकायत विशाखापत्तनम स्थित सत्य साईं कंस्ट्रक्शन्स के प्रबंधक चेरुकुरी कृष्णमराजू ने की थी। उन्होंने बताया कि सात एकलव्य मॉडल स्कूलों के निर्माण के बिल पास कराने के लिए उन पर रिश्वत देने का दबाव बनाया जा रहा था। इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाकर विजयवाड़ा में श्रीनिवास को 25 लाख रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

    बताया जा रहा है कि श्रीनिवास जल्द ही रिटायर होने वाले थे और यह तीसरी बार है जब वे एसीबी के जाल में फंसे हैं। इससे पहले 2001 और 2014 में भी उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दर्ज हो चुके हैं। फिलहाल उन्हें कोर्ट में पेश किया जाना है।

    Also Read : मां जानकी मंदिर की आधारशिला रखी, गृह मंत्री अमित शाह और CM नीतीश कुमार रहे मौजूद

    Also Read :  रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त को… जानिए इससे जुड़ी पौराणिक और ऐतिहासिक कथाएं

    आदिवासी कल्याण विभाग आंध्र प्रदेश इंजीनियर-इन-चीफ एकलव्य स्कूल एंटी करप्शन ब्यूरो एसीबी गिरफ्तारी भ्रष्टाचार भ्रष्टाचार का मामला रिश्वत विजयवाड़ा विशाखापत्तनम सत्य साईं कंस्ट्रक्शन्स सब्बावरापु श्रीनिवास सरकारी अधिकारी रिश्वत सरकारी बिल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगृह मंत्री अमित शाह ने पुनराधाम में रखी मां जानकी मंदिर की आधारशिला, 883 करोड़ रुपये से होगा भव्य निर्माण
    Next Article पलामू में रक्षाबंधन के मौके पर बच्चों ने पुलिस को बांधी राखी, बांटी मिठाइयां

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कुख्यात सुनील मीणा के गुर्गे राहुल ने ली पुर्तगाल में ताबड़तोड़ फायरिंग की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 7, 2026
    झारखंड

    1000 रुपये पहुंचा गैस सिलेंडर, रसोई चलाना हुआ और महंगा

    June 7, 2026
    ट्रेंडिंग

    अन्नामलाई ने भाजपा से किया रिजाइन, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंजूर किया इस्तीफा

    June 5, 2026
    Latest Posts

    चक्रधरपुर में महिला का कंकाल मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका पर जांच तेज

    June 11, 2026

    रिम्स-2 के विरोध में मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले लोग, बोले- हम विकास के विरोधी नहीं, लेकिन…

    June 11, 2026

    रामगढ़ में नहीं थम रहा अवैध बालू कारोबार, NGT प्रतिबंध के बाद भी जारी खनन

    June 11, 2026

    घर से ट्यूशन के लिए निकली छात्रा हुई लापता, अपहरण की आशंका से सहमे परिजन

    June 11, 2026

    देवघर में सफाई व्यवस्था पर संकट, 500 सफाईकर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.