Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Sep, 2025 ♦ 8:13 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»ट्रंप ने दिए संकेत, भारत पर और प्रतिबंध लग सकते हैं
    विदेश

    ट्रंप ने दिए संकेत, भारत पर और प्रतिबंध लग सकते हैं

    Sneha KumariBy Sneha KumariAugust 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रंप
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के खिलाफ और भी प्रतिबंध लगाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि रूस से तेल आयात को लेकर भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने के बाद आगे और भी सेकेंडरी प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

    व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान ट्रंप से जब पूछा गया कि भारत को ही क्यों निशाना बनाया गया है, जबकि चीन भी रूसी तेल खरीद रहा है, तो उन्होंने कहा, “अभी तो सिर्फ 8 घंटे हुए हैं, आगे और बहुत कुछ देखने को मिलेगा।”

    #WATCH | On being asked, ‘On the Indian penalties, do you have any similar plans to enact more tariffs on China’, US President Donald Trump says, “Could happen. Depends on how we do. Could happen.”

    (Source: The White House/YouTube) pic.twitter.com/iauBFQ91mH

    — ANI (@ANI) August 6, 2025

    ट्रंप ने यह भी कहा कि चीन पर भी ऐसे ही प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। उन्होंने इस बात के संकेत दिए कि चीन पर भी टैरिफ बढ़ाया जा सकता है, लेकिन यह इस पर निर्भर करेगा कि स्थितियां कैसी बनती हैं। ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर भारत से आयातित वस्तुओं पर कुल 50% टैरिफ लगाने की घोषणा की। यह आदेश 7 अगस्त से लागू होगा, जबकि अतिरिक्त शुल्क 21 दिन बाद लागू किया जाएगा।

    व्हाइट हाउस के मुताबिक, यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। अमेरिका ने भारत के रूसी तेल आयात को “असामान्य और असाधारण खतरा” बताया है।

    इस पर भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मंत्रालय ने अमेरिकी कदम को अनुचित, अविवेकपूर्ण और गलत बताया। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि भारत का तेल आयात पूरी तरह बाजार के कारकों और 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा पर आधारित है।

    भारत ने स्पष्ट किया कि वह अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा। MEA ने दोहराया कि अन्य देश भी अपने-अपने हित में ऐसे ही निर्णय ले रहे हैं, और अमेरिका का यह कदम दुर्भाग्यपूर्ण है।

    Also Read : शनिवार को हो सकता है शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का ऑपरेशन

    MEA अंतरराष्ट्रीय राजनीति अतिरिक्त प्रतिबंध अमेरिका अमेरिकी प्रतिबंध आयात शुल्क ऊर्जा सुरक्षा चीन टैरिफ ट्रंप का बयान ट्रंप प्रशासन डोनाल्ड ट्रंप भारत भारत की प्रतिक्रिया भारत पर टैरिफ भारत-अमेरिका संबंध राष्ट्रीय सुरक्षा रूसी तेल रूसी तेल आयात विदेश मंत्रालय विदेशी नीति वैश्विक व्यापार व्यापार विवाद व्हाइट हाउस सेकेंडरी सैंक्शन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशिक्षकों को अंतर जिला स्थानांतरण में मिलेगी राहत, CM का ऐलान
    Next Article पटना में गंगा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का कहर, 50 हजार से अधिक लोग प्रभावित

    Related Posts

    विदेश

    अफगानिस्तान को ट्रंप की चेतावनी “बगराम एयरबेस वापस करो, नहीं तो बुरा होगा”

    September 21, 2025
    विदेश

    अब नए एच-1बी वीजा के लिए चुकाने होंगे 1 लाख डॉलर, ट्रंप सरकार का नया आदेश आज से लागू

    September 21, 2025
    विदेश

    ट्रंप प्रशासन ने H-1B वीजा शुल्क में की बड़ी वृद्धि की घोषणा

    September 20, 2025
    Latest Posts

    Aaj Ka Rashifal, 22 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    September 22, 2025

    एक्सपो उत्सव : छठे दिन उमड़ा जनसैलाब, बच्चों के पेंटिंग, फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता ने मोहा मन

    September 21, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के संरक्षण में हो रहा टेंडर घोटाला : अजय साह

    September 21, 2025

    बाल संरक्षण के लिए रांची पुलिस का बड़ा कदम, तीसरे चरण का प्रशिक्षण पूरा

    September 21, 2025

    अधजली ला’श का खुला राज : भाई की मौत का बदला लेने के लिए कर दी गयी दोस्त की ह’त्या

    September 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.