Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»Spotify ने बढ़ाए प्रीमियम प्लान्स के दाम, भारत समेत कई देशों में लागू होगी नई कीमतें
    देश

    Spotify ने बढ़ाए प्रीमियम प्लान्स के दाम, भारत समेत कई देशों में लागू होगी नई कीमतें

    Team JoharBy Team JoharAugust 5, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Spotify
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Spotify ने भारत, दक्षिण एशिया, मध्य पूर्व, अफ्रीका, यूरोप और अन्य कुछ देशों में अपने प्रीमियम प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस फैसले के बाद अब यूजर्स को विज्ञापन-मुक्त म्यूजिक, बेहतर ऑडियो क्वालिटी, प्लेलिस्ट कस्टमाइजेशन और गानों को किसी भी क्रम में चलाने जैसी सुविधाओं के लिए पहले से अधिक खर्च करना होगा।

    भारत में नए रेट लागू

    Spotify ने अपने चार प्रीमियम प्लान्स इंडिविजुअल, डुओ, फैमिली और स्टूडेंट के दाम बढ़ा दिए हैं। नए रेट तत्काल प्रभाव से ऐप में दिखाई देने लगे हैं। नीचे दी गई Table में पुराने और नए रेट्स की जानकारी दी गई है :

    प्लान का नामपुराना रेट (₹/माह)नया रेट (₹/माह)
    इंडिविजुअल₹119₹139
    डुओ₹149₹179
    फैमिली₹179₹229
    स्टूडेंट₹59₹69

    इंडिविजुअल प्लान की कीमत में 20 रुपये, डुओ प्लान में 30 रुपये, फैमिली प्लान में 50 रुपये और स्टूडेंट प्लान में 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

    कीमत बढ़ाने का कारण

    Spotify ने कहा है कि वह अपने प्रोडक्ट्स और सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है, ताकि यूजर्स को बेहतरीन म्यूजिक सुनने का अनुभव मिल सके। कंपनी ने अपने प्रीमियम सब्सक्राइबर्स को ईमेल के जरिए कीमतों में बढ़ोतरी की जानकारी देने की बात कही है। मौजूदा यूजर्स को अगले बिलिंग साइकिल से नए रेट्स लागू होंगे, जबकि नए यूजर्स को शुरुआत से ही बढ़ी हुई कीमतों पर सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

    प्रीमियम प्लान्स में मिलने वाली सुविधाएं

    Spotify के प्रीमियम प्लान्स में यूजर्स को विज्ञापन-मुक्त म्यूजिक, ऑफलाइन डाउनलोड, हाई-क्वालिटी ऑडियो और गानों को किसी भी क्रम में चलाने की सुविधा मिलती है। हालांकि, मिनी प्लान में दोस्तों के साथ रियल-टाइम में म्यूजिक सुनने, सुनने की कतार को व्यवस्थित करने और लिसनिंग इनसाइट्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, जो अन्य प्रीमियम प्लान्स (इंडिविजुअल, डुओ, फैमिली, स्टूडेंट) में शामिल हैं।

    new prices will be applicable in many countries including India Spotify increased the price of premium plans Spotify ने बढ़ाए प्रीमियम प्लान्स के दाम भारत समेत कई देशों में लागू होगी नई कीमतें
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभरनो में दीवार गिरने से महिला की मौ’त, बेटी घायल
    Next Article Tesla ने भारत में बढ़ाया कदम, दिल्ली में खोलेगा दूसरा शोरूम

    Related Posts

    आदिवासी

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं, जरूरत सही मंच और प्रशिक्षण देने की है : हेमंत सोरेन

    July 22, 2026

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026

    Breaking: झारखंड के दो आईपीएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रवाना, विजयलक्ष्मी संभालेंगी CRPF तो चंदन झा को CISF की जिम्मेदारी

    July 22, 2026

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.