Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 12:33 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : ‘चुनावी चक्रव्यूह’ तोड़ने के लिए भाजपा ने तैयार किए ‘हथियार’
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : ‘चुनावी चक्रव्यूह’ तोड़ने के लिए भाजपा ने तैयार किए ‘हथियार’

    Team JoharBy Team JoharSeptember 15, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव मैदान में सभी राजनीतिक दल एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी चक्रव्यूह की रचना करने में जुटे हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ना केवल विरोधियों के लिए चक्रव्यूह रचना में जुटी है बल्कि विरोधियों द्वारा रचे गए ‘चुनावी चक्रव्यूह’ को तोड़ने के लिए सभी प्रकार के चुनावी हथियार भी तैयार कर लिए हैं। भाजपा के बड़े योद्घा (नेता) भी बिहार में चुनावी मैदान में सेनापतियों की पीठ थपथपाकर, उर्जा भर वापस चले गए है। भाजपा के बड़े नेता भी कोरोना महामारी के बीच होने वाले इस पहले चुनाव के महत्व को समझकर चुनाव जीतने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। कहा भी जा रहा है कि यह चुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ है। इस चुनाव पर पूरे देश की निगाहें हैं।

    भाजपा चुनाव प्रबंधन समितियां, चुनाव संचालन समिति से लेकर मतदान केंद्र स्तर तक समितियों का गठन कर चुकी है। प्रतिदिन प्रदेश मुख्यालय में मोर्चा व प्रकोष्ठों की बैठकें हो रही है और आगे की रणनीतियां बनाने में जुटी हैं। भाजपा ने मतदान केंद्र स्तर पर ‘सप्तऋषि’ और मंडल स्तर पर ‘त्रिशक्ति’ समेत हर घर तक संपर्क करने वाली टोलियों की भी सूची बना ली है। पार्टी के युवा व अनुभवी नेता और कार्यकर्ताओं की टीम को चुनाव प्रबंधन के सफ ल संचालन का दायित्व सौंप दिया गया है।

    भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा दो दिन पहले ‘आत्मनिर्भर बिहार अभियान’ की शुरूआत कर कई डिजिटल रथों को रवाना कर आम लोगों को भाजपा से जोड़ने का मूलमंत्र देकर दिल्ली वापस हो चुके हैं। अपने बिहार दौरे के क्रम में कोर कमिटि की बैठक में नड्डा ने ना केवल अपने वरिष्ठ नेताओं को चुनावी चक्रव्यूह की रचना का मूलमंत्र दिया है वहीं कार्यकर्ताओं में भी जोश भर दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल कहते हैं, “आत्मनिर्भर बिहार अभियान राज्य को न सिर्फ आर्थिक बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक रुप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। ‘आत्मनिर्भर बिहार’ एक राज्यव्यापी अभियान है, जिसके द्वारा पार्टी 2 करोड़ से अधिक घरों तक विभिन्न माध्यमों से पहुंचेगी।”

    भाजपा के नेताओं का मानना है कि पार्टी के इस अभियान का मकसद ना केवल लोगों के सुझाव जानना है बल्कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है, जिसका लाभ चुनाव में उठाया जा सके। इधर, विपक्ष कोरोना काल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सत्तापक्ष को घेरने को लेकर आतुर है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि भाजपा का ‘थिंकटैंक’ कोरोना राहत में हाथ बंटाने के साथ चुनाव को देखते हुए आक्रामक होने का निर्देश दिया है।

    इसके अलावा भाजपा के नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक को केंद्र और राज्य सरकार के विकास योजनाओं को घर-घर तक बताने का निर्देश दिया गया है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व वाली सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक कायरे का उल्लेख करने को कहा गया है। इस बीच, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नया नारा ‘जन-जन की पुकार, आत्मनिर्भर बिहार’, ‘मोदी है तो मुमकिन है, भाजपा है तो संभव है’ का नारा देकर यह भी संकेत दे दिया है कि पार्टी विरोधियों के चक्रव्यूह तोड़ने के लिए सभी प्रकार के ‘चुनावी हथियार’ की तैयारी कर ली हो, लेकिन मुख्य हथियार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम ही होगा।

    Bihar Assembly Elections 2020: BJP prepared weapons to break the electoral cycle Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी में सदर अस्पताल से फरार कैदी मार्शल जिलिंगकेला गांव से गिरफ्तार
    Next Article 50 फीसदी छात्र ही ले पा रहे हैं ऑनलाइन क्लास, एक महीने का डेटा तैयार किया जाएगा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    ट्रेंडिंग

    पोस्ट ऑफिस के बड़ा बाबू की संदिग्ध मौ’त, भाई ने लगाया ह’त्या का आरोप

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.