Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…
    झारखंड

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    Team JoharBy Team JoharAugust 1, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu: मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कान्दू मुहल्ल्ला गोरहो मंदिर के पास पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर चोरी हो गई। लाखों की संपत्ति चोरों ने गायब कर दी। घटना शुक्रवार तड़के सुबह हुई। नींद से जागने के बाद घटना की जानकारी हुई। इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी गई। टीओपी टू के प्रभारी राकेश कुमार डॉग स्क्वॉड के सहारे छानबीन में जुटे हुए हैं।

    बैंककर्मी एकलब्य कुमार के परिजनों ने जानकारी दी कि सुबह करीब तीन बजे साइड गेट के ग्रिल का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और हॉल के गेट में ड्रिल कर अंदर लगे लॉक को खोलकर दरवाजा खोला। हॉल से ही सटे स्टोर रूम के तीन अलमीरा को खोलकर सोने चांदी की ज्वेलरी, नगद सहित 8 लाख से अधिक की संपत्ति गायब कर दी। अलमारी को तोड़ा नहीं गया, चाबी से खोला गया। चोरों को अलमीरा खोलने पर लॉकर की चाभी मिल गई थी।

    स्टोर रूम से सटे मकान मालकिन का कमरा है, लेकिन घटना की आहट भी नहीं मिली। संभावना जताई गई कि मकान मालकिन को घटना से पहले बेहोश कर दिया गया था। काफी देर तक महिला अचेत पड़ी रही। बैंक कर्मी के छोटे भाई और डीएवी स्कूल के शिक्षक शाश्वत ऊपर के कमरे में सोए हुई थे। उन्हें भी इसकी भनक नहीं लगी।

    शाश्वत के अनुसार आठ लाख से अधिक की ज्वेलरी चोरी हुई है। सारे गहने उनके बड़े भाई बैंककर्मी एललव्य कुमार की पत्नी एवं बच्चे के थे।

    बैंक कर्मी के घर से सटे पूर्व सैनिक संजय कुमार के घर में भी चोरी हुई। चोर पीछे के गेट में लगे ताले को तोड़कर अंदर हाल में पहुंचे और ड्रेसिंग टेबल में रखे तीन हजार रूपये निकाल लिये। यहां से मात्र नगद राशि की ही चोरी हुई।

    इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

    उल्लेखनीय है कि कान्दू मुहल्ल्ला गोरहो मंदिर के पास का इलाका काफी सुनसान रहता है।

    Also read:17 वर्षीय लड़की लापता, पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप…

    Army Veteran Bank Employee Dog Squad Investigation Gorho Mandir Area house robbery jewellery theft jharkhand crime news Kandu Mohalla Lock Break-in Medininagar palamu Silent Robbery theft
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी पुलिस को डकैतों और अफीम तस्कर के खिलाफ मिली कामयाबी, 1.65 करोड़ का डोडा व हथियार जब्त
    Next Article टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.