Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»मोबाइल नंबर नहीं देने पर विधवा महिला की गो’ली मा’रकर ह’त्या, आरोपी फरार
    क्राइम

    मोबाइल नंबर नहीं देने पर विधवा महिला की गो’ली मा’रकर ह’त्या, आरोपी फरार

    Team JoharBy Team JoharJuly 31, 2025Updated:July 31, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विधवा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bhagalpur : भागलपुर जिले में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक विधवा महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त स्व. जितेंद्र राम की बीवी मोनी देवी (26) के तौर पर की गई है। पुलिस ने मीडिया को बताया कि आरोपी पड़ोस में रहने वाला प्रकाश मंडल है, जो लंबे समय से महिला को छेड़छाड़ कर परेशान कर रहा था। यह मामला नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र के बालू टोला गांव से सामने आया है।

    क्या है मामला :

    मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात आरोपी प्रकाश मंडल ने मोनी देवी से उनका मोबाइल नंबर मांगा था। महिला के इंकार करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मोनी देवी ने इसकी शिकायत अपने ससुर को की, जिन्होंने अगले दिन पंचायत करने की योजना बनाई थी। लेकिन गुरुवार सुबह इससे पहले कि कोई कदम उठाया जाता, प्रकाश मंडल महिला की दुकान पर पहुंचा और फिर से मोबाइल नंबर मांगने लगा। मना करने पर उसने महिला पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस स्पॉट पर पहुंची और बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वारदात की सूचना मिलने के बाद नवगछिया SDPO ओमप्रकाश भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में जुटी है।

    आरोपी की तलाश में छापेमारी

    पुलिस के अनुसार आरोपी प्रकाश मंडल घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। SDPO ओमप्रकाश ने मीडिया को बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

    क्षेत्र में तनाव का माहौल

    इस घटना के बाद बालू टोला गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और वे आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने गांव में अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में रखा है। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं और मामले में अन्य गवाहों से भी पूछताछ की जा रही है।

    Also Read : चलती कार में लगी भीषण आ’ग, अफरा-तफरी का माहौल

    # Bihar Crime Balu Tola village Bhagalpur Bihar news crime against women Gopalpur police station harassment Morning Incident Navgachia police district neighbor crime Prakash Mandal. shocking incident Shooting Incident widow murder woman killed गोपालपुर थाना गोलीकांड छेड़छाड़ दिल दहला देने वाली घटना नवगछिया पुलिस जिला पड़ोसी का अपराध प्रकाश मंडल बालू टोला गांव बिहार अपराध बिहार समाचार भागलपुर महिला की हत्या महिलाओं के खिलाफ अपराध विधवा की हत्या सुबह की घटना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड पुलिस की नई पहल, साइबर अपराध से निपटने के लिए तैयार किए जा रहे ‘साइबर कमांडो’…
    Next Article 5 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी मामले को दबाने का आरोप, भाजपा ने DC से की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026
    क्राइम

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    आदिवासी

    JPSC-JSSC विवाद: 3 JPSC परीक्षाएं रद्द, CGL की हाईलेवल जांच, TDPL की पूरी कुंडली खंगालेगी ED-CID

    August 9, 2026
    क्राइम

    मैगी में सीसा ढूँढते-ढूँढते बीत गए 11 साल, दिल्ली हाईकोर्ट ने केस किया खारिज, बोला – अब बंद करो ये खींचतान

    August 8, 2026
    क्राइम

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.