Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Oct, 2025 ♦ 2:33 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»रूस में 8.7 तीव्रता का शक्तिशाली आया भूकंप, कई देशों में सुनामी की चेतावनी
    विदेश

    रूस में 8.7 तीव्रता का शक्तिशाली आया भूकंप, कई देशों में सुनामी की चेतावनी

    Sneha KumariBy Sneha KumariJuly 30, 2025Updated:July 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भूकंप
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : रूस के पूर्वी तट पर स्थित कामचटका प्रायद्वीप के पास बुधवार सुबह समुद्र में जोरदार भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.7 मापी गई। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, यह भूकंप सुबह 8:25 बजे (स्थानीय समय) समुद्र के भीतर आया। इसके बाद रूस, जापान, गुआम, हवाई और अलास्का समेत कई देशों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई।

    रूस-जापान में सुनामी की लहरें, लोग ऊंचे स्थानों पर भेजे गए

    भूकंप के तुरंत बाद रूस के कुरील द्वीप समूह और जापान के होक्काइडो इलाके में सुनामी की लहरें उठीं। जापान के नेमुरो तट पर करीब 30 सेंटीमीटर ऊंची लहर देखी गई। वहीं, रूस के सेवेरो-कुरीलस्क तट पर भी लहरें पहुंचीं। राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है।

    प्रशांत क्षेत्र में 1 से 3 मीटर ऊंची लहरों की आशंका

    प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने बताया कि हवाई, जापान, चिली और सोलोमन द्वीप जैसे देशों के तटीय क्षेत्रों में समुद्र में 1 से 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। वहीं रूस और इक्वाडोर के कुछ तटीय हिस्सों में इससे भी ज्यादा ऊंची लहरें आने की संभावना है।

    कामचटका में मची अफरातफरी, बिजली और मोबाइल सेवा ठप

    रूसी समाचार एजेंसियों के मुताबिक, भूकंप के बाद कामचटका के शहरों में अफरा-तफरी मच गई। लोग घर छोड़कर सड़कों पर निकल आए। कुछ लोग बिना जूते या कपड़े के भी भागते नजर आए। भूकंप के झटकों से कई इमारतें हिल गईं, शीशे टूट गए और कुछ इलाकों में बिजली व मोबाइल नेटवर्क ठप हो गया। सखालिन द्वीप के निवासियों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

    अमेरिका के कई हिस्सों में भी अलर्ट जारी

    अलास्का के साथ-साथ अमेरिका के कैलिफोर्निया, ओरेगन, वाशिंगटन और हवाई में भी सुनामी अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने समुद्र तटों से दूर रहने और सतर्क रहने की अपील की है।

    पहले भी आया था बड़ा भूकंप

    जुलाई में भी कामचटका के पास समुद्र में कई भूकंप आए थे, जिनमें से सबसे बड़ा 7.4 तीव्रता का था। 1952 में इस क्षेत्र में आए 9.0 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही मची थी, हालांकि तब हवाई में आई 30 फीट ऊंची लहरों के बावजूद कोई जान नहीं गई थी।

    कैसे बनती है सुनामी?

    विशेषज्ञों के अनुसार, जब समुद्र में 7.5 तीव्रता या उससे ज्यादा का भूकंप आता है, तो सुनामी का खतरा बढ़ जाता है। अगर तीव्रता 7.8 से ज्यादा हो, तो स्थानीय रूप से भी बड़ी-बड़ी लहरें उठ सकती हैं, जो तटीय इलाकों में भारी तबाही मचा सकती हैं।

    अलास्का कामचटका कामचटका भूकंप 2025 कुरील द्वीप जापान ज्वालामुखीय क्षेत्र तास समाचार एजेंसी पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की प्रशांत महासागर प्राकृतिक आपदा भूकंप भूकंप समाचार यूएस जियोलॉजिकल सर्वे रूस सखालिन समुद्री लहरें सुनामी सुनामी चेतावनी हवाई होक्काइडो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : रांची से अपहृत 9 साल की बच्ची 2 घंटे में सकुशल बरामद, पुलिस की दबिश के कारण मिली सफलता
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 30 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    विदेश

    गाज़ा में युद्धविराम के बावजूद हवाई हमले, 30 लोगों की मौ’त

    October 29, 2025
    विदेश

    कतर के अमीर शेख से मिले ट्रंप, बोले- मध्य पूर्व में अब शांति एक हकीकत

    October 26, 2025
    देश

    पूर्वी तिमोर बनी ASEAN की 11वीं सदस्य, ब्राजील भी चाहता है जगह

    October 26, 2025
    Latest Posts

    कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के चार गुर्गे धराये, लेवी के लिए राजधर साइडिंग और NTPC में भी की थी फा’यरिंग

    October 29, 2025

    पर्व-त्योहार के बाद एक्शन मोड में रांची डीसी, तीन कर्मचारियों को किया शोकॉज

    October 29, 2025

    भाजपा का कोल्हान बंद रहा पूरी तरह नाकाम : झामुमो

    October 29, 2025

    रसेल वाइपर की फुफकार ने उड़ाये होश, फिर पहुंची वन विभाग की टीम और…

    October 29, 2025

    आंजन धाम टोल नाका पर अवैध वसूली का आरोप, स्थानीय लोगों में बढ़ा आक्रोश

    October 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.