Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Jul, 2025 ♦ 1:50 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जर्जर सड़क पर धान रोपकर हुआ विरोध, बोले– रोड नहीं तो टोल टैक्स बंद…
    झारखंड

    जर्जर सड़क पर धान रोपकर हुआ विरोध, बोले– रोड नहीं तो टोल टैक्स बंद…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJuly 26, 2025Updated:July 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Saraikela: कांड्रा-सरायकेला-चाईबासा मार्ग की खस्ताहाल स्थिति को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष और भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी ने सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भर जाने के बाद धान रोपकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।

    भाजपा नेता ने कहा कि यह सड़क कोल्हान की लाइफ लाइन मानी जाती है लेकिन 65 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर हजारों गड्ढे हो चुके हैं। बारिश में गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क तालाब जैसी हो गई है। आए दिन यहां दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि तीन-तीन जगहों पर टोल वसूला जा रहा है लेकिन सड़क की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। सरकार और जेआरडीसीएल इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

    मनोज चौधरी ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सड़क की मरम्मत शुरू नहीं हुई तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर टोल वसूली का विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक अच्छी और सुरक्षित सड़क नहीं बनती, तब तक टोल टैक्स नहीं देंगे।

    उन्होंने लोगों से भी अपील की कि खराब सड़क पर टोल देने से इंकार करें, क्योंकि टोल शुल्क का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सड़क और सुविधाएं देना होता है जो इस मार्ग पर बिल्कुल नहीं मिल रहा।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशिक्षक का बेटा बना डिप्टी कलेक्टर, तन्मय कुमार महतो 82 वां स्थान प्राप्त कर बने डिप्टी कलेक्टर
    Next Article जदयू प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, जमशेदपुर की बदहाल नागरिक सुविधाओं पर जताई चिंता

    Related Posts

    चाईबासा

    सीआरपीएफ स्थापना दिवस पर किरीबुरू में निकली गयी साइकिल रैली

    July 27, 2025
    झारखंड

    आफताब अंसारी मौ’त मामले में मंत्री इरफान अंसारी ने CM हेमंत से की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    July 27, 2025
    झारखंड

    राजेश सिन्हा की गिरफ्तारी पर विधायक रोशन लाल चौधरी का विरोध, कहा – तुष्टीकरण की राजनीति कर रही सरकार

    July 27, 2025
    Latest Posts

    सीआरपीएफ स्थापना दिवस पर किरीबुरू में निकली गयी साइकिल रैली

    July 27, 2025

    मेलबर्न में भारतीय पर हमला, टीनएजर्स ने धारदार हथियार से किया घायल

    July 27, 2025

    आफताब अंसारी मौ’त मामले में मंत्री इरफान अंसारी ने CM हेमंत से की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    July 27, 2025

    राजेश सिन्हा की गिरफ्तारी पर विधायक रोशन लाल चौधरी का विरोध, कहा – तुष्टीकरण की राजनीति कर रही सरकार

    July 27, 2025

    SIR के विरोध पर बोले जीतन राम मांझी- विपक्षी पार्टियां चाहती है कि मृत्यु लोक से आकर वोट करें मृतक

    July 27, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.