Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»शिक्षक का बेटा बना डिप्टी कलेक्टर, तन्मय कुमार महतो 82 वां स्थान प्राप्त कर बने डिप्टी कलेक्टर
    जामताड़ा

    शिक्षक का बेटा बना डिप्टी कलेक्टर, तन्मय कुमार महतो 82 वां स्थान प्राप्त कर बने डिप्टी कलेक्टर

    Team JoharBy Team JoharJuly 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara: नाला शैक्षणिक अंचल के मध्य विद्यालय सियरकटिया के प्रधानाध्यापक रोहित कुमार महतो के बेटे तन्मय कुमार ने जेपीएससी में 82वां स्थान प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर बनने का सपना पूरा किया। मालूम हो कि नाला विधानसभा क्षेत्र के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत पाथरचुड़ गांव के निवासी तन्मय कुमार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में 82 वां रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

    तन्मय की प्रारंभिक शिक्षा कुंडहित के आदर्श मध्य विद्यालय से हुई और दसवीं की पढ़ाई सिंघवाहिनी उच्च विद्यालय में हुई तथा 12वीं की परीक्षा डीएवी बोकारो से उत्तीर्ण किए। प्रारंभ में तन्मय की इच्छा इंजीनियर बनने की थी। तो उन्होंने हेरीटेज इंस्टीट्यूट से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हालांकि कॉलेज के दौरान ही उनका झुकाव अधिकारी बनने का हुआ। वर्ष 2019 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर वे सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए। तैयारी लंबी रही सफर में सफलता के करीब पहुंचकर कई बार हार का सामना करना पड़ा। 7-10 वाँ जेपीएससी में उन्हें 628 मार्क्स मिले थे और बीसी-टू वर्ग का कट ऑफ 618 मार्क्स था लेकिन डॉक्यूमेंट संबंधित कारण से उन्हें बाहर कर दिया गया। उन्होंने 69th बीपीएससी का इंटरव्यू भी दिया लेकिन अंतिम सूची में 9 मार्क्स से असफल रहे, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और निरंतर प्रयासरत रहे। अंततः 11- 13th जेपीएससी में 82वां स्थान प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर बने। एक साक्षात्कार में तन्मय ने कहा कि दृढ़ संकल्प और निस्वार्थ भाव से लगे रहने पर सफलता अवश्य मिलती है |जैसे हर रात के बाद सवेरा जरुर होता है। वैसे ही निरंतर प्रयास करने से एक दिन सफलता अवश्य मिलती है|” उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने दादाजी सेवानिवृत्त विज्ञान शिक्षक प्रभाकर महतो, पिता रोहित कुमार महतो जो नाला प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय सियरकेटिया के प्रधान शिक्षक हैं,माता विष्णु प्रिया महतो और भाई डॉक्टर चिन्मय कुमार महतो जिन्होंने रिम्स रांची से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है को दी| उन्होंने अपने दोस्तों को भी इस सफलता का भागीदारी मानते हैं ,फिलहाल वे एक प्राइवेट कोचिंग संस्थान में कंपटीशन एग्जाम की तैयारी करवाते हैं। इस उपलब्धि को लेकर तन्मय के घर में उनके परिजनों का आना-जाना और बधाई देने का सिलसिला लगा हुआ है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा पुलिस मूल कर्तव्य से भटक गई, उगाही पर है फोकस : राजेश कुमार महतो
    Next Article जर्जर सड़क पर धान रोपकर हुआ विरोध, बोले– रोड नहीं तो टोल टैक्स बंद…

    Related Posts

    चतरा

    चतरा में जंगली हाथी का तांडव, घर-दुकान तोड़े, फसलों को रौंद किया तहस-नहस

    June 14, 2026
    झारखंड

    कमर्शियल पायलट बनने का सपना अब झारखंड में ही होगा पूरा, 15 छात्रों ने शुरू की ट्रेनिंग

    June 14, 2026
    क्राइम

    जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे श’व मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026
    Latest Posts

    चतरा में जंगली हाथी का तांडव, घर-दुकान तोड़े, फसलों को रौंद किया तहस-नहस

    June 14, 2026

    कमर्शियल पायलट बनने का सपना अब झारखंड में ही होगा पूरा, 15 छात्रों ने शुरू की ट्रेनिंग

    June 14, 2026

    जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे श’व मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026

    हजारीबाग के छड़वा डैम मैदान के पास अज्ञात व्यक्ति का श’व बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026

    “1800 रुपए भेज दो, बच्चों को घर पहुंचा देंगे”… लापता बच्चों के नाम पर मां को आया फोन, निकला साइबर ठग

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.