Ranchi : रांची DC मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में उप विकास आयुक्त सौरभ भुवनिया, अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में जिले में चल रही विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करें और समन्वय के साथ कार्य करें।
प्रमुख निर्देश
- जनकल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन: केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर ज़ोर दिया गया।
- विश्व आदिवासी महोत्सव की तैयारी: कार्यक्रम स्थल सहित सभी आवश्यक तैयारियाँ जल्द पूरी करने के निर्देश।
- मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय और कस्तूरबा गांधी विद्यालय: निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश।
- रेड क्रॉस भवन मरम्मत: डीएमएफटी फंड से मरम्मत के प्रस्ताव पर काम शुरू करने को कहा गया।
- जन शिकायतों का समाधान: आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता पर हल करने के निर्देश। सभी अधिकारियों से पारदर्शिता और संवेदनशीलता से काम करने की अपील की गई।
- मंईया सम्मान योजना: लाभुकों को सम्मान राशि जल्द से जल्द दिलाने, आधार मैपिंग पूरा कराने और भुगतान में हुई देरी को दूर करने के निर्देश।
- महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना: स्वयं सहायता समूहों के ज़रिए अधिक से अधिक महिलाओं को बकरी पालन, मुर्गी पालन और अंडा उत्पादन से जोड़ने के निर्देश।
- साप्ताहिक जनसुनवाई: हर मंगलवार को आम लोगों की समस्याएं सुनने और समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश सभी प्रखंड और अंचल अधिकारियों को दिया गया।
DC ने अंत में सभी अधिकारियों से जनता की सेवा के प्रति पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से काम करने की अपील की।
Also Read : आईपीएल 2008 की वो घटना जिसने क्रिकेट को झकझोर दिया, हरभजन को हुआ अफसोस…