Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»टाटा पावर कंपनी पर रैयतों का आरोप, DC से की ये मांग
    झारखंड

    टाटा पावर कंपनी पर रैयतों का आरोप, DC से की ये मांग

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 21, 2025Updated:July 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    टाटा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर में बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग गांव के अनुसूचित जनजाति वर्ग के रैयत किसानों ने टाटा पावर कंपनी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनकी खेती योग्य जमीन पर बिना अनुमति फ्लाई ऐश डंप कर दिया है। इससे उनकी फसल बर्बाद हो गई है। किसानों ने सोमवार को जिला उपायुक्त, अंचलाधिकारी और बिरसानगर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। वे खेती के उपकरण लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे थे।

    किसानों का कहना है कि वे वर्षों से इस जमीन पर खेती कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। लेकिन अब टाटा पावर कंपनी ने भू-माफियाओं की मदद से उनके खेतों में फ्लाई ऐश डंप करवा दिया, जिससे उनकी धान की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है।

    बारिश के कारण फ्लाई ऐश खेतों में फैलकर सख्त परत बन गई है, जिससे जमीन की उपजाऊ शक्ति खत्म हो गई है और किसानों की आजीविका पर बड़ा संकट आ गया है।

    किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि टाटा पावर कंपनी और इसमें जुड़े भू-माफियाओं के खिलाफ अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया जाए। साथ ही खेतों से फ्लाई ऐश हटाकर जमीन को पहले जैसी हालत में लाया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।

    गांव के ग्राम प्रधान कपिल देव मुंडा और महेश्वर मुंडा ने भी किसानों के साथ जिला प्रशासन से त्वरित जांच और न्याय की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्दी कार्रवाई नहीं हुई तो गांव के लोग बड़ा आंदोलन कर सकते हैं।

    किसानों ने अपने आवेदन के साथ जमीन का पूरा विवरण, खाता-पुस्तक और स्थल की तस्वीरें भी प्रशासन को सौंप दी हैं।

    Also Read : चंदन मिश्रा ह’त्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर हजारीबाग के बरही से गया के रास्ते पटना ले जा रही बिहार पुलिस

    Also Read : टाटानगर स्टेशन पर डीएसपी की गाड़ी रोकने पर हंगामा

    administrative complaint agricultural loss Birsanagar circle officer crop damage cultivable land district commissioner environmental pollution farmer protest farmers' agitation fly ash fly ash dumping Hurlung village jamshedpur Jharkhand news land conservation land dispute police station in-charge raiyat farmers rural protest scheduled tribe Tata Power Tribal Rights अंचलाधिकारी अनुसूचित जनजाति किसान आंदोलन किसान विरोध कृषि क्षति खेती योग्य भूमि ग्रामीण आंदोलन जनजातीय अधिकार जमशेदपुर जिला उपायुक्त झारखंड समाचार टाटा पावर थाना प्रभारी पर्यावरण प्रदूषण प्रशासनिक शिकायत फसल बर्बादी फ्लाई ऐश फ्लाई ऐश डंपिंग बिरसानगर भूमि विवाद भूमि संरक्षण रैयत किसान हुरलुंग गांव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटाटानगर स्टेशन पर डीएसपी की गाड़ी रोकने पर हंगामा
    Next Article सर्वे से नाराज़ जनता को मनाने की कोशिश, सरकार लाई नया विधेयक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.