Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड: दो सीटों पर उपचुनाव में जेडीयू ने बीजेपी से की एक सीट की मांग, जानें क्या मिला जवाब
    झारखंड

    झारखंड: दो सीटों पर उपचुनाव में जेडीयू ने बीजेपी से की एक सीट की मांग, जानें क्या मिला जवाब

    Team JoharBy Team JoharSeptember 2, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड में दो विधानसभा के लिए उपचुनाव होना है। दुमका और बेरमो विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए झारखंड जेडीयू ने बीजेपी से एक सीट की मांग की है। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मु ने कहा कि झारखंड में जेडीयू, बीजेपी के साथ मिलकर उपचुनाव लड़ना चाहती है। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष अपने मांग वाली प्रस्ताव को आगे बढाने की बात कर रहे हैं।

    जेडीयू बीजेपी से यह आश्वासन चाहती है कि वह दुमका या बेरमो विधानसभा में से किसी एक सीट पर उनको उम्मीदवारी का मौका दे। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि NDA के झारखंड में पुनर्गठन से बिहार में भी बीजेपी को लाभ मिलेगा।

    झारखंड जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बीजेपी से उपचुनाव में एक सीट मांगने पर झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने उन्हें सलाह दिया कि बेहतर होगा हमलोग आपस मे बैठ कर बात करें। उन्होंने कहा कि दोनों जगहों पर बीजेपी का पुराना जनाधार है। उन्होंने कहा कि दुमका हम कई बार जीते हैं, वहां से हमारे सांसद हैं।

    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बेरमो में अभी कांग्रेस जीती है। इससे पहले बीजेपी वहां चुनाव जीती है। जनाधार और नेतृत्व के आधार पर बीजेपी का मजबूत आधार हैं। चुनाव की बीजेपी ने पहले से तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व बैठ कर इस तरह के चीजों पर निर्णय लेती है।

    इस मसले पर बीजेपी और एजेएसयू विधानसभा चुनाव के बाद राज्यसभा चुनाव से पहले एक मंच पर आए हैं। जेडीयू की मांग पर एजेएसयू के प्रमुख प्रवक्ता देवशरण भगत ने कहा कि राज्य में दो सीटों पर उपचुनाव होना है। एजेएसयू इसको लेकर केंद्रीय कार्यसमिति में निर्णय लेगी। एजेएसयू प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी ने दोनों जगह अपने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर से संगठन की तैयारी के निर्देश दिए हैं।

    झारखंड में होने वाले उपचुनाव में बीजेपी से जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष द्वारा एक सीट की मांग पर जेएमएम कोटे के मंत्री मिथलेश ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, बिना आलाकमान के इशारे के जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष इस तरह की मांग नहीं कर सकते हैं। जब तक की हरी झंडी न मिली हो। इसके पीछे का मकसद नीतीश कुमार का हो सकता है, किस तरह बीजेपी से पीछा छुड़ाएं।

    उन्होंने कहा कि ये गठबंधन शुरू से ही मजबूरी का गठबंधन था और है। मुझे लगता है इस विधानसभा चुनाव तक ये गठबंधन बरकरार नहीं रह पाएगा।

    Bjp Election Jdu Jharkhand news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड : बेटी को जेईई की परीक्षा दिलाने के लिए किसान ने 300 किलोमीटर चलाई मोटरसाइकिल, 12 घंटे में तय किया पूरा सफर
    Next Article रातू में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में राजकुमार समेत तीन नाबालिग पकड़ाये, पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, तीन बार लगातार जीते थे लोकसभा चुनाव

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    क्राइम

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

    October 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, तीन बार लगातार जीते थे लोकसभा चुनाव

    October 12, 2026

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.