Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जीवन में डिग्री के साथ दिशा और दृष्टि भी जरूरी : राज्यपाल
    झारखंड

    जीवन में डिग्री के साथ दिशा और दृष्टि भी जरूरी : राज्यपाल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 15, 2025Updated:July 15, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राज्यपाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के मारवाड़ी कॉलेज, रांची में मंगलवार को आयोजित पांचवें ग्रेजुएशन समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास, विनम्रता और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि जीवन में सिर्फ डिग्री नहीं, दिशा और दृष्टि भी ज़रूरी होती है।

    राज्यपाल ने समारोह में उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि डिग्री केवल शैक्षणिक उपलब्धि नहीं, बल्कि यह परिश्रम और समर्पण का प्रमाण है और जीवन के नए अध्याय की शुरुआत है।

    उन्होंने कहा कि भारत आज चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। इसमें युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कहा कि वे ज्ञान को केवल नौकरी पाने का जरिया न मानें, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनाएं।

    राज्यपाल ने यह भी बताया कि वे राज्य के विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी साझा किया कि पिछले एक साल में उन्होंने कई दीक्षांत समारोहों में हिस्सा लिया और विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया है। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों की प्रतिभा की सराहना की।

    राज्यपाल ने बेटियों की उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए कहा कि बेटियां गोल्ड मेडल जीतने में आगे हैं, जो नए भारत की तस्वीर दिखाता है।

    समारोह में रांची विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार और अन्य शिक्षक एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

    समारोह में कुल 128 गोल्ड मेडल दिए गए और लगभग 11,000 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी गईं। डिग्री प्राप्त करने वालों में स्नातक सत्र 2016-19, 2017-20, 2018-21 और स्नातकोत्तर सत्र 2017-19, 2018-20, 2019-21 के छात्र शामिल थे।

    Also Read : थैले में सांप लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, बोला- डॉक्टर साहब इसी ने मुझे काटा है… देखें VIDEO

    Also Read : जल्द ही लातेहार बन जाएगा पूरी तरह से उग्रवाद मुक्त जिला : SP

    academic program College Event Degree Award Degree Distribution Direction and Vision Education news gold medal Governor Santosh Kumar Gangwar Graduation Ceremony Higher Education humility Jharkhand Governor Jharkhand news Marwari College ranchi Ranchi University self-confidence Spirit of Service Student Message Youth Inspiration आत्मविश्वास उच्च शिक्षा कॉलेज इवेंट गोल्ड मेडल ग्रेजुएशन समारोह झारखंड राज्यपाल झारखंड समाचार डिग्री वितरण डिग्री समारोह दिशा और दृष्टि मारवाड़ी कॉलेज युवा प्रेरणा रांची रांची विश्वविद्यालय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार विद्यार्थियों को संदेश विनम्रता शिक्षा समाचार शैक्षणिक कार्यक्रम सेवा भावना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचोरी के इरादे से मंदिर में घुसा युवक वही सो गया, सुबह पुलिस ने दबोचा
    Next Article ईवीएम वेयरहाउस का DC ने किया निरीक्षण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC घोटाला: अभय तिवारी के भाई-भाभी से CID पूछताछ, JSSC सचिव भी जांच के घेरे में

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC मामले में CBI जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं – बाबूलाल मरांडी

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी अध्यक्ष को जनवरी माह में ही मिल गई थी परीक्षा में घोटाले की शिकायत, दबा दिया गया मामले को

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14 परीक्षाएं रद्द होने के बाद देवेंद्र महतो बोले, ‘पहली लड़ाई जीते, अब परीक्षा व्यवस्था बदलने तक संघर्ष जारी रहेगा’

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC आंदोलन की पहली जीत के बाद देवेंद्र महतो बोले- ‘लड़ाई अभी खत्म नहीं, अब पेपर लीक पर सरकार से चाहिए गारंटी’

    August 18, 2026
    Latest Posts

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026

    JPSC-JSSC घोटाला: अभय तिवारी के भाई-भाभी से CID पूछताछ, JSSC सचिव भी जांच के घेरे में

    August 18, 2026

    JPSC-JSSC मामले में CBI जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं – बाबूलाल मरांडी

    August 18, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी अध्यक्ष को जनवरी माह में ही मिल गई थी परीक्षा में घोटाले की शिकायत, दबा दिया गया मामले को

    August 18, 2026

    उत्तर प्रदेश: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चीट

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.