Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jul, 2025 ♦ 12:42 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»CCL कर्मी से एक करोड़ की लेवी मांगने वाले चार नक्सली गिरफ्तार, जवान के पेट में बम प्लांट करने एक्सपर्ट को ले जाने वाला भी धराया
    जोहार ब्रेकिंग

    CCL कर्मी से एक करोड़ की लेवी मांगने वाले चार नक्सली गिरफ्तार, जवान के पेट में बम प्लांट करने एक्सपर्ट को ले जाने वाला भी धराया

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJuly 14, 2025Updated:July 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची पुलिस ने CCL कर्मचारी से एक करोड़ रुपये लेवी मांगने के इल्जाम में चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम योगेन्द्र गंझू उर्फ पवन गंझू, मुकेश गंझू, मन्नु गंझू और राजकुमार नाहक बताये गये। योगेंद्र और मुकेश लातेहार का रहने वाला है। वहीं मन्नु और राजकुमार रांची के मैक्लुस्कीगंज एवं खलारी का रहने वाला है। इन लोगों के पास से पुलिस ने लोडेड देसी पिस्तौल, तीन जिंदा गोलियां और भाकपा माओवादी संगठन का लेटर पैड जब्त किया है। इस बात की जानकारी DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया के साथ साझा की।

    SSP चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया को बताया कि CCL के जेनरल मैनेजर के दफ्तर में पोस्टेड एक कर्मचारी से एक करोड़ रुपये बतौर लेवी डिमांड की गयी थी। यह रकम बीते 25 जून को कोयल शंख जोन कमिटि का सदस्य मनोज के नाम पर मांगी गयी थी। साथ ही धमकी दी गयी थी कि दो जुलाई तक पैसा नहीं दिया तो जान से मार देंगे। मामले में खलारी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। DIG सह SSP चंदन सिन्हा के निर्देश पर रूरल एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व और खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी की देखरेख में एक टीम गठित की गयी। गठित टीम ने तफ्तीश शुरू की। इसी दरम्यान बीते 14 जुलाई की देर रात पुलिस की टीम को इंफॉर्मेशन मिली कि चार-पाच नक्सली बक्सी बंगला चट्टी नदी के पास इकट्ठा हुए हैं। उनके इरादे नेक नहीं है। इन नक्सलियों का इरादा कारोबारियों, ठेकेदारों एवं ईंट भट्ठा मालिकों से लेवी वसूलने का है। टीम ने फौरन बताये गये लोकेशन पर रेड मारी और चार नक्सलियों को धर दबोचा। इन लोगों के पास से हथियार, गोलियां, मोबाइल और नक्सली पर्चा बरामद किये गये।

    SSP ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में से योगेन्द्र गंझू उर्फ पवन साल 2006 में भाकपा माओवादी उग्रवादी संगठन में शामिल हुआ था। इसके काम को देखते हुए इसे साल 2006 के अंत में गारू सरजु क्षेत्र का एरिया कमांडर बना दिया गया। फिर इसे उसी क्षेत्र का वर्ष 2009 में सब-जोनल कमांडर बनाया गया। यह सबसे पहले साल 2006 में ही लातेहार के गारू थाना के केस में जेल गया था। 2008 में जेल से छूटने के बाद फिर से संगठन में शामिल हो गया। 2012 में रातु थाना क्षेत्र से गिरफ्तार होकर जेल गया था और साल 2022 में जेल से छूटने के बाद वह पार्टी से दूरी बनाकर रह रहा था। अपने केस में कोर्ट में हाजीर होने जाता था। मली हालत खराब हो जाने और माओवादी के कोयल शंख क्षेत्र के जोनल कमांडर रविन्द्र गंझू का खूंटा कमजोर हो जाने के कारण यह मुकेश गंझू, मन्नु गंझू एवं राजकुमार नाहक के साथ मिलकर इस क्षेत्र में पार्टी को फिर से खड़ा किया। साथ ही क्षेत्र के ठेकेदारों, कारोबारियों, क्रशर मालिकों तथा ईट भ‌ट्ठा मालिकों को जान मारने की धमकी देकर लेवी मांगना शुरू किया था। ये माओवादी दस्ता में रहने के क्रम में कई बार पुलिस से मुठभेड़ की घटना में शामिल रहा। गारू (लातेहार) थाना क्षेत्र के कटीया जंगल में पुलिस मुठभेड़ हुई थी, जिसमें पुलिसकर्मी मारे गये थे। यह सेन्ट्रल कमिटि सदस्य अरविन्द जी के कहने पर मृत पुलिसकर्मी के पेट में बम लगाने के लिए एक्सपर्ट को लेकर कटीया जंगल ले गया था।

    Also Read : BJP ने पप्पू यादव, रोहिणी आचार्य समेत विपक्षी नेताओं को भेजा लीगल नोटिस

    CCL कर्मी से एक करोड़ की लेवी मांगने वाले चार नक्सली गिरफ्तार Four Naxalites who demanded a levy of one crore from a CCL worker were arrested the person who took the expert to plant the bomb in the stomach of the jawan was also arrested गिरफ्तार जवान के पेट में बम प्लांट करने एक्सपर्ट को ले जाने वाला भी धराया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIPS अमन कुमार का थानेदार को सख्त आदेश, थाना दिवस पर अंचलाधिकारी संग मिलकर करें जमीन विवाद को समाप्त
    Next Article बोकारो में लुगुबुरु महोत्सव को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की तैयारी, DC ने दिए कई निर्देश

    Related Posts

    झारखंड

    पहाड़ी मंदिर में हुई श्रावण सोमवारी पर भव्य संध्या महाआरती, हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा परिसर

    July 14, 2025
    झारखंड

    राजवीर कंस्ट्रक्शन के मालिक पुनीत अग्रवाल को CID ने किया गिरफ्तार

    July 14, 2025
    झारखंड

    फोवा के महोत्सव में विशाखा वर्मा बनी सावन क्वीन

    July 14, 2025
    Latest Posts

    पहाड़ी मंदिर में हुई श्रावण सोमवारी पर भव्य संध्या महाआरती, हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा परिसर

    July 14, 2025

    राजवीर कंस्ट्रक्शन के मालिक पुनीत अग्रवाल को CID ने किया गिरफ्तार

    July 14, 2025

    फोवा के महोत्सव में विशाखा वर्मा बनी सावन क्वीन

    July 14, 2025

    डीसी अजय नाथ झा ने खेत में ही कर दिया किसानों की समस्या का समाधान

    July 14, 2025

    15 जुलाई को बंद रहेंगे जमशेदपुर के सारे स्कूल, आदेश जारी

    July 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.