Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में 16 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट
    झारखंड

    झारखंड में 16 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharJuly 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : बंगाल की खाड़ी में बना सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन अब झारखंड के मौसम को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार इसका असर 16 जुलाई तक झारखंड के विभिन्न हिस्सों में देखने को मिलेगा। इसके साथ ही कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट और कुछ में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    तेज बारिश और हवा का अलर्ट

    मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश (120 से 200 मिमी तक) और कुछ में भारी बारिश (70 से 110 मिमी तक) की संभावना है। इसके साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गर्जन तथा वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है।

    बारिश का जिलेवार पूर्वानुमान :

    तारीखबहुत भारी बारिश (200 मिमी तक)भारी बारिश (110 मिमी तक)
    14 जुलाई (रविवार)गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूमलोहरदगा, रांची, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा
    15 जुलाई (सोमवार)पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबागरांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, दुमका
    16 जुलाई (मंगलवार)पलामू, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, चतराबोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर

    17 जुलाई से मौसम में राहत की उम्मीद

    मौसम विभाग के अनुसार, 17 जुलाई से मौसम में सुधार देखने को मिलेगा। 17 से 19 जुलाई तक किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश की संभावना बनी रह सकती है।

    राजधानी में बदला मौसम का मिजाज

    रविवार को राजधानी रांची में दिन भर धूप और हल्के बादल छाए रहे। लगभग 25 दिनों की लगातार बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, देर शाम फिर से बारिश शुरू हो गई। दिन में धूप निकलने की वजह से अधिकतम तापमान 31°C तक पहुंच गया।

    Also Read : लंदन में अहमदाबाद जैसी घटना , टेकऑफ के कुछ पल बाद प्लेन क्रैश

    jharkhand weather forecast Jharkhand Weather News Orange and yellow alert for heavy rain in Jharkhand till July 16 Ranchi Weather News झारखंड में 16 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 14 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article श्रावणी मेले की पहली सोमवारी पर बाबा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026
    Latest Posts

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.